[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में रेल पटरी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पटना में रेल पटरी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

0
पटना में रेल पटरी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक तस्वीर

Patna News: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर रेल पटरी के किनारे रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया.

42 वर्ष के आसपास बताई जा रही युवक की उम्र

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष आंकी गई है. युवक के नाक से खून निकला हुआ था, लेकिन शरीर पर किसी अन्य प्रकार के चोट या जख्म के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं. मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

पहचान के लिए नहीं मिला कोई दस्तावेज

गर्दनीबाग थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके. पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों से भी जानकारी जुटा रही है.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी

घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी सैंपल और साक्ष्य एकत्रित किए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है.

ALSO READ: सांसद मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में पटना में मुसलमानों की वर्तमान स्थिति पर मंथन, शिक्षा और रोजगार पर बल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel