[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना आर ब्लॉक से पटना जंक्शन तक बिछेगा सड़कों का जाल, जाम से मुक्ति दिलाने का मास्टर प्लान तैयार

आर ब्लॉक से पटना जंक्शन तक बिछेगा सड़कों का जाल, जाम से मुक्ति दिलाने का मास्टर प्लान तैयार

0
आर ब्लॉक से पटना जंक्शन तक बिछेगा सड़कों का जाल, जाम से मुक्ति दिलाने का मास्टर प्लान तैयार
पटना को जाम से मिलेगी राहत (AI फोटो)

Patna: पटना शहर में रोज लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. आर ब्लॉक से पटना जंक्शन तक फोरलेन सड़क बनाने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है. पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है और अब आगे की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है.

256 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

इस सड़क परियोजना पर करीब 256 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. विभाग का मानना है कि यह सड़क राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक आर ब्लॉक और पटना जंक्शन के बीच यातायात दबाव को काफी कम करेगी. इससे रोजाना ऑफिस, स्टेशन और अन्य जरूरी कामों के लिए आने-जाने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी.

ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

पथ निर्माण विभाग के अनुसार इस सड़क के बनने के बाद आर ब्लॉक से पटना जंक्शन के बीच वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी. अभी इस मार्ग पर अक्सर लंबा जाम लगता है, जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद होता है. नई फोरलेन सड़क इस समस्या का स्थायी समाधान बन सकती है.

शहर की प्रमुख सड़कों का हुआ निरीक्षण

विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल ने पटना की कई महत्वपूर्ण सड़कों और फ्लाईओवर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जेपी गंगा पथ, अटल पथ, पाटली पथ और राजा बाजार-रुपसपुर क्षेत्र की सड़कों की स्थिति की समीक्षा की. अधिकारियों को सड़क गुणवत्ता बेहतर करने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए.

खामियां दूर करने के लिए सख्त आदेश

निरीक्षण के दौरान अटल पथ और नेहरू पथ में मिली तकनीकी कमियों को 15 दिनों के भीतर ठीक करने को कहा गया है. वहीं शिवपुरी फ्लाईओवर, दीघा फ्लाईओवर और कुर्जी ब्रिज के पास एप्रोच सेटलमेंट की समस्या को तीन से दस दिनों के अंदर सुधारने का निर्देश दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजा बाजार जाम पर भी खास नजर

राजा बाजार फ्लाईओवर के एग्जिट प्वाइंट पर रोज लगने वाले भारी जाम को देखते हुए अधिकारियों ने वहां विशेष निरीक्षण किया. ट्रैफिक दबाव कम करने और आवागमन आसान बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. सरकार की कोशिश है कि राजधानी पटना की प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाकर लोगों को तेज, सुरक्षित और सुगम सफर दिया जाए.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 4 से 6 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी

3 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम

Previous article डीसी ने बिरहोर परिवारों की स्थिति जानी
Next article बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया मजदूर दिवस
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel