[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में वारंटी को दबोचने गई पुलिस पर पथराव, ASI जख्मी, घर से मिले 8 जिंदा कारतूस

पटना में वारंटी को दबोचने गई पुलिस पर पथराव, ASI जख्मी, घर से मिले 8 जिंदा कारतूस

0
पटना में वारंटी को दबोचने गई पुलिस पर पथराव, ASI जख्मी, घर से मिले 8 जिंदा कारतूस
पटना पुलिस की गाड़ी

Patna Police Attack News (अजीत कुमार): पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज क्राइम ब्रेकिंग सामने आ रही है. शनिवार की देर रात सतौली गांव में एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को भारी हंगामे और विरोध का सामना करना पड़ा. इस अफरा-तफरी के बीच एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. वहीं, पुलिस ने जब गिरफ्तार वारंटी के घर की तलाशी ली, तो वहां से 7.62 MM के आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

आधी रात को पुलिस की दबिश, केबिन और कमरों की तलाशी में मिले कारतूस

गौरीचक थाना पुलिस को इनपुट मिला था कि गैर-जमानती वारंटी जितेंद्र राय अपने गांव सतौली आया हुआ है. पुलिस टीम ने शनिवार की देर रात पूरी मुस्तैदी के साथ गांव में घेराबंदी कर आरोपी जितेंद्र राय को अपने शिकंजे में ले लिया. गिरफ्तारी के ठीक बाद जब पुलिस ने जितेंद्र के घर की सघन तलाशी ली, तो वहां से प्रतिबंधित बोर (7.62 MM) के 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस सूत्रों का कहना है कि इतने घातक कारतूस किस बड़े हथियार के लिए छुपाकर रखे गए थे और इसका मुख्य सप्लायर कौन है, इसकी जांच के लिए एक अलग से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

ASI के पैर में लगी चोट, बिना इजाजत जख्म का वीडियो वायरल करने पर नपेगा अफसर

हिरासत में लिए जाने के दौरान अचानक वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसमें गौरीचक थाने में तैनात एएसआई (ASI) ऋतिक रणवीर कुमार के पैर में पत्थर लग गया और वे बुरी तरह चोटिल हो गए. उन्हें तुरंत संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

इस बीच, घायल एएसआई ऋतिक रणवीर ने सीनियर अधिकारियों की अनुमति के बगैर अपने जख्म का एक वीडियो और फोटो कुछ स्थानीय ग्रुप्स में साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक, सरकारी नियमों और मर्यादा का उल्लंघन कर बिना अनुमति वीडियो वायरल करने के आरोप में घायल एएसआई ऋतिक रणवीर के खिलाफ भी जांच के बाद सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

Image 236
पटना में वारंटी को दबोचने गई पुलिस पर पथराव, asi जख्मी, घर से मिले 8 जिंदा कारतूस 3

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने दी सफाई “भ्रामक खबरों से बचें, बच्चे ने फेंका था पत्थर”

इस पूरे मामले और पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की अफवाहों पर गौरीचक थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बताई. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस टीम पर किसी भी तरह का कोई संगठित या जानलेवा हमला नहीं हुआ था. सोशल मीडिया पर चल रही कई खबरें पूरी तरह भ्रामक और बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई हैं.

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब पुलिस वारंटी को ले जा रही थी, तब घर के ही एक लगभग 10 वर्षीय बच्चे ने नासमझी में एक पत्थर फेंक दिया था, जो दुर्भाग्य से एएसआई ऋतिक रणवीर के पैर में जा लगा और उन्हें चोट आ गई. उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और कारतूस बरामदगी के मामले में भी पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है. फिलहाल पूरे गांव में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है.

ये भी पढ़ें: रोहतास में NHAI और प्रशासन के दावों की खुली पोल: हल्की बारिश में ही जलजमाव; एक साल बाद भी अधूरा है नाला!

Previous article अरवल में बड़ी वारदात: घर में सोते रहे लोग, कैश समेत 25 लाख के जेवर ले उड़े चोर, इलाके में दहशत
Next article PMC Board Meeting: पटना नगर निगम पर 350 करोड़ का कर्ज, पार्षद बोले- शहर में ना Street Light जल रही, ना हर दिन कचरा उठ रहा
Avatar Of Aditya Kumar Ravi
बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार रवि को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। वे साहित्य, ग़ज़ल और कविता से गहरा लगाव रखते हैं। किताबों के साथ-साथ वे खेल के भी शौकीन हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फुर्सत के समय में उन्हें फ़िल्में देखना पसंद है। राजनीति को वे बहुत करीब से देखते और समझते हैं, इसलिए वे खुद को राजनीति का एक समर्पित छात्र मानते हैं। पत्रकारिता आदित्य का जुनून है और वे ज़मीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर गहराई से की जाने वाली खोजी खबरों और आंकड़ों पर आधारित डेटा स्टोरीज पर काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूज़ एंकरिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन का भी व्यावहारिक ज्ञान है। आदित्य के पास 'दैनिक भास्कर' के साथ काम करने का अनुभव है। फिलहाल, वे 'प्रभात खबर' में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहाँ फील्ड से आने वाली खबरों को संवारने और उन्हें वेबसाइट पर पाठकों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel