[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना पुलिस ने मुंबई से फर्जी म्यूजिक डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, डॉक्टर को लगाया था 70 लाख का चूना

पटना पुलिस ने मुंबई से फर्जी म्यूजिक डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, डॉक्टर को लगाया था 70 लाख का चूना

0
पटना पुलिस ने मुंबई से फर्जी म्यूजिक डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, डॉक्टर को लगाया था 70 लाख का चूना
पुलिस के गिरफ्त में जावेद शराफत

Bihar News: पटना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे जावेद शराफत अली खान को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना लाया जा रहा है. जावेद बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद का सौतेला भाई है. पुलिस ने इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

डॉक्टर से म्यूजिक प्रोजेक्ट के नाम पर ठगी

मामला पटना के एक डॉक्टर से जुड़ा है, जिनसे गाना और म्यूजिक कंपोज करने के नाम पर लाखों रुपये ठगे गए. पाटलिपुत्र निवासी डॉक्टर सैयद शहिद महमूद ने 1 मार्च 2024 को गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि वे डॉक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर का भी काम करते हैं.

पहले भरोसा, फिर 70 लाख का चूना

शिकायत के मुताबिक, मुंबई में जावेद अली से मुलाकात हुई, जिसने खुद को म्यूजिक डायरेक्टर बताया. इसके बाद उसने अपने दो साथियों प्रकाश भारद्वाज और राकेश वर्मा से भी मुलाकात कराई. तीनों ने मिलकर डॉक्टर को भरोसा दिलाया कि म्यूजिक और फिल्म प्रोजेक्ट में निवेश करने पर अच्छा फायदा होगा.

आरोप है कि जावेद के कहने पर डॉक्टर ने अपने तीन बैंक खातों से कुल 70 लाख 68 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. यह रकम गाना रिकॉर्डिंग, प्रमोशन और अन्य कामों के नाम पर ली गई.

काम नहीं हुआ, पैसा भी नहीं लौटा

डॉक्टर ने कई बार आरोपियों से संपर्क कर काम की प्रगति पूछी, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. आरोप है कि छोटी फिल्म बनाने के नाम पर भी 2.25 लाख रुपये लिए गए, लेकिन फिल्म बनी ही नहीं. मिक्सिंग और मास्टरिंग के नाम पर भी 80 हजार रुपये लिए गए, जबकि काम बेहद मामूली था.

ठगी का एहसास होते ही दर्ज कराई FIR

जब लंबे समय तक न काम हुआ और न ही पैसा वापस मिला, तो डॉक्टर ने खुद को ठगा महसूस किया और गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जो करीब दो साल तक चली.

दो साल बाद गिरफ्त में आया आरोपी

लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पटना पुलिस ने आखिरकार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. अब उसे पटना लाकर आगे की पूछताछ की जाएगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

Also Read: पटना में निरहुआ ने खेसारी को दिया करारा जवाब, पवन सिंह पर बोले- उन्हें BJP देगी बड़ी जिम्मेदारी

Previous article विधिक सेवा प्राधिकार का कौड़िहार तरावे में विधिक परामर्श व हेल्थ कैंप
Next article देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel