[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना PMCH में मरीजों को बड़ी राहत, एक ही छत के नीचे मिलेगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और MRI की सुविधा

PMCH में मरीजों को बड़ी राहत, एक ही छत के नीचे मिलेगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और MRI की सुविधा

0
PMCH में मरीजों को बड़ी राहत, एक ही छत के नीचे मिलेगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और MRI की सुविधा
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
Patna PMCH News:
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में आज नए रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा किया जाएगा. यह नया विभाग टावर-दो के पहले तल्ले पर स्थापित किया गया है, जहां अब मरीजों को एक ही जगह पर सभी प्रमुख जांच सुविधाएं मिलेंगी.

500 से अधिक मरीजों को रोजाना मिलेगा लाभ

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पीएमसीएच में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन और एक्स-रे जैसी जांच के लिए आते हैं. नए विभाग के शुरू होने से इन मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अब अलग-अलग जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा.

पुरानी बिल्डिंग से नए टावर में शिफ्ट हुई सुविधाएं

अब तक रेडियोलॉजी विभाग पुराने भवन में संचालित हो रहा था, जिससे मरीजों को काफी असुविधा होती थी. लंबा इंतजार और अलग-अलग स्थानों पर जांच के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती थी. अब यह पूरी व्यवस्था टावर-दो में स्थानांतरित कर दी गई है.

Patna PMCH News: अल्ट्रासाउंड मशीनों की संख्या बढ़कर छह हुई

पहले अस्पताल में केवल तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें थीं, जिससे मरीजों की लंबी कतारें लगती थीं. अब तीन नई मशीनें जोड़कर कुल संख्या छह कर दी गई है, जिससे जांच प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी.

एमआरआई और सीटी स्कैन के लिए अलग व्यवस्था

एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं पहले अस्पताल में सीमित और अस्थिर स्थिति में थीं, जिसके कारण मरीजों को बाहर जाना पड़ता था. अब टावर-दो में इसके लिए अलग लॉबी और कमरे बनाए गए हैं, जहां मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

मरीजों और परिजनों के लिए बेहतर इंतजाम

नए रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों के साथ-साथ लगभग 100 परिजनों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है. रीढ़ की हड्डी, जोड़ और मस्तिष्क से संबंधित जांच के लिए अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

ALSO READ: पटना में उमस से बेहाल लोग, बारिश के आसार नहीं, सीमांचल के दो जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel