[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अपार्टमेंट में घुसकर मारी थी गोली

पटना में कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अपार्टमेंट में घुसकर मारी थी गोली

0
पटना में कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अपार्टमेंट में घुसकर मारी थी गोली
पुलिस गिरफ्त में आया बदमाश रवि

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शास्त्रीनगर के एक अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी दिलीप सिंह को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में फरार आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया. इसे दानापुर के शाहपुर से गिरफ्तार किया गया है. इसने 31 मार्च को कारोबारी दिलीप सिंह की हत्या करने का प्रयास किया था और फरार होने में सफल रहा था. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में इसकी करतूत कैद हो गई थी.

इसके बाद से लगातार पुलिस इसे खोज रही थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि यह दानापुर इलाके में किसी की हत्या करने की फिराक में है. इसके बाद घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार कर लिया गया. रवि के खिलाफ में शास्त्री नगर थाने में हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज किया गया था. रवि मूल रूप से शाहपुर इलाके का रहने वाला है. विदित हो कि शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात हथियारबंद अपराधकर्मियों द्वारा व्यवसाई दिलीप सिंह को उनके अपार्टमेंट जी.एस. इनक्लेव में घुस कर गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. इस संबंध में शास्त्रीनगर थाना में एक अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था.

भूमि व्यवसायी की हत्या की रच रहा था साजिश

उक्त गिरफ्तार अपराधी द्वारा पुनः वर्चस्व एवं उगाही के लिए पटना जिला के दानापुर के एक भूमि व्यवसायी की हत्या की योजना बनाने की बिहार एसटीएफ को प्राप्त हुई. उक्त सूचना के आलोक में बिहार एसटीएफ एवं पटना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्त रवि कुमार उर्फ रवि सरकार को गिरफ्तार किया गया.

दर्ज हैं सात आपराधिक मामले

गिरफ्तार अपराधी रवि कुमार उर्फ रवि सरकार के विरूद्ध पटना जिला के कई थानों में हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित सात कांड दर्ज है.

ALSO READ: बिहार में बनेगा धार्मिक पर्यटन का मेगा कॉरिडोर, सीएम सम्राट बोले- मुंडेश्वरी से विष्णुपद तक सभी प्रमुख स्थल होंगे कनेक्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel