[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना घर बैठे देखें पटना महावीर मंदिर और इस्कॉन की लाइव आरती, जानें टाइमिंग और लिंक

घर बैठे देखें पटना महावीर मंदिर और इस्कॉन की लाइव आरती, जानें टाइमिंग और लिंक

0
घर बैठे देखें पटना महावीर मंदिर और इस्कॉन की लाइव आरती, जानें टाइमिंग और लिंक

Patna News : अगर आप समय की कमी या दूरी के कारण पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर या इस्कॉन मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप पर भगवान के लाइव दर्शन कर सकते हैं. डिजिटल तकनीक के जरिए दोनों प्रमुख मंदिरों ने अपनी दैनिक आरती का सीधा प्रसारण (Live Streaming) शुरू कर दिया है. जानिए आप कैसे इन मंदिरों की पावन आरती में वर्चुअली शामिल हो सकते हैं और क्या है आरती का समय.

महावीर मंदिर, पटना जंक्शन (लाइव दर्शन)

पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है. जो भक्त मंदिर परिसर में उपस्थित नहीं हो सकते, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाइव आरती का हिस्सा बन सकते हैं.

ऐसे करें लाइव दर्शन: भक्तों को दर्शन के लिए महावीर मंदिर के आधिकारिक लाइव लिंक पर जाना होगा, जहां से सीधे गर्भगृह का प्रसारण देखा जा सकता है.

आरती का दैनिक शेड्यूल

  • सुबह की आरती: सुबह 5:00 बजे
  • मध्याह्न आरती: सुबह 11:00 बजे
  • शाम की आरती: शाम 4:00 बजे
  • संध्या आरती: शाम 7:30 बजे
  • शयन आरती: रात 10:30 बजे

इस्कॉन मंदिर, बुद्ध मार्ग (श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर)

बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र है. यहां की ‘मंगला आरती’ विशेष महत्व रखती है, जिसमें भक्त भजन-कीर्तन के जरिए देवी-देवताओं की आराधना करते हैं.

ऐसे करें लाइव दर्शन: मंदिर प्रबंधन द्वारा केवल सुबह की ‘मंगला आरती’ का ही सीधा प्रसारण किया जाता है. इस अलौकिक आरती में शामिल होने के लिए आप मंदिर की वेबसाइट iskconpatna.com पर जा सकते हैं.

आरती का दैनिक शेड्यूल

  • मंगला आरती (लाइव): सुबह 4:30 बजे
  • शयन आरती: रात 8:00 बजे (इसका सीधा प्रसारण नहीं होता है)
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel