[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना का वांछित अपराधी ऋषि कुमार गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

पटना का वांछित अपराधी ऋषि कुमार गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

0
पटना का वांछित अपराधी ऋषि कुमार गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
सांकेतिक तस्वीर

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना के बिहार एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फतुहा के वांछित अपराधी ऋषि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर का निवासी है और हत्या के एक मामले में लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी.

पटना सिटी में बड़ी घटना की थी तैयारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी पटना सिटी इलाके में अवैध भूमि कब्जे के लिए जुटने वाले हैं. आशंका थी कि कब्जे के दौरान बड़ी आपराधिक घटना हो सकती है. सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने जाल बिछाया और मौके पर पहुंचते ही ऋषि कुमार को दबोच लिया.

हत्या, अपहरण और लूट के कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार ऋषि कुमार के खिलाफ पटना जिले के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, लूट और आर्म्स एक्ट समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. फतुहा में 8 फरवरी को दर्ज हत्या के एक मामले में भी वह वांछित था.

एसटीएफ और पुलिस कर रही पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस उसके अन्य सहयोगियों और संभावित आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.

ALSO READ: अरवल हादसे में बुझ गया अमहारा का चिराग, ऋषांक समेत चार युवकों की मौत से गांव में मातम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel