[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna University के छात्रों के लिए बड़ी खबर, आज से भरें PG Semester परीक्षा फॉर्म, जानें अंतिम तारीख…

Patna University के छात्रों के लिए बड़ी खबर, आज से भरें PG Semester परीक्षा फॉर्म, जानें अंतिम तारीख…

0
Patna University के छात्रों के लिए बड़ी खबर, आज से भरें PG Semester परीक्षा फॉर्म, जानें अंतिम तारीख…
पटना विश्वविद्यालय

Patna News: (अम्बर) पटना विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-26 सेमेस्टर-4 और 2025-26 सेमेस्टर-2 के विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है. ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय के अनुसार, विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 1 जून तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं विलंब शुल्क के साथ 3 जून तक आवेदन करने की सुविधा दी गई है. परीक्षा की संभावित तिथि 8 जून निर्धारित की गई है.

सीआईए में 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वही छात्र एंड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे, जिन्होंने सीआईए (Continuous Internal Assessment) में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. संबंधित विभागाध्यक्ष और निदेशकों को छात्रों द्वारा भरे गए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म का सत्यापन 5 जून तक करना अनिवार्य किया गया है.

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है सुविधा

छात्र पटना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.pup.ac.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से समयसीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है.

ALSO READ: बिहार में सुधा दूध हुआ महंगा, बटर, पनीर, लस्सी समेत सभी डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़े, जानिए नए रेट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel