[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना PPU का बड़ा फैसला: 16 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों को मिले प्रभारी प्राचार्य, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

PPU का बड़ा फैसला: 16 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों को मिले प्रभारी प्राचार्य, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

0
PPU का बड़ा फैसला: 16 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों को मिले प्रभारी प्राचार्य, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय

Patna News: (अंबर) पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू), पटना ने उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर विश्वविद्यालय क्षेत्र के 16 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में प्रभारी प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति कर दी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. कुलसचिव प्रो अबु बकर द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि प्रभारी प्राचार्यों को वित्तीय अधिकारों के साथ शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2026-27 सत्र से शुरू होगा नियमित पठन-पाठन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नियमित पढ़ाई शुरू कराने, नामांकन प्रक्रिया संचालित करने और आधारभूत संरचना विकसित करने की जिम्मेदारी प्रभारी प्राचार्यों की होगी. सभी नियुक्त प्रभारी प्राचार्यों को अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से तत्काल प्रभाव से विरमित माना गया है और उन्हें शीघ्र नए महाविद्यालयों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पर जोर

विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि संबंधित प्रभारी प्राचार्य जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भवन, कक्षाएं, फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. साथ ही नामांकन, परीक्षा तैयारी और कक्षा संचालन का कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे.


इन कॉलेजों में नियुक्त हुए प्रभारी प्राचार्य

कॉलेजप्रभारी प्राचार्य
राजकीय डिग्री कॉलेज, संपतचकप्रो रीझिम शील
राजकीय डिग्री कॉलेज, दनियावांप्रो खालिद अहमद
राजकीय डिग्री कॉलेज, खुशरूपुरडॉ. चित्रलेखा
राजकीय डिग्री कॉलेज, अथमलगोलाप्रो प्रफुल कुमार
राजकीय डिग्री कॉलेज, बेलछीप्रो दिनेश प्रसाद सिंह
राजकीय डिग्री कॉलेज, घोषवरीडॉ. राजकिशोर गुप्ता
राजकीय डिग्री कॉलेज, मनेरप्रो सूर्य नारायण यादव
राजकीय डिग्री कॉलेज, रहुई (नालंदा)डॉ. मोसररत जहां
राजकीय डिग्री कॉलेज, नूरसरायडॉ. रत्नेश अमन
राजकीय डिग्री कॉलेज, बिंदप्रो अनिल कुमार सिंह
राजकीय डिग्री कॉलेज, नगरनौसाडॉ. संजय कुमार
राजकीय डिग्री कॉलेज, कतरीसरायडॉ. रामकृष्ण परमहंस
राजकीय डिग्री कॉलेज, थरथरीप्रो प्रभास कुमार
राजकीय डिग्री कॉलेज, कराय परसुरायप्रो रमाकांत शर्मा
राजकीय डिग्री कॉलेज, परवलपुरडॉ. राजीव रंजन
राजकीय डिग्री कॉलेज, सरमेराडॉ. राकेश कुमार

ALSO READ: सोनू-मोनू गैंग ने अनंत सिंह के समर्थक पर चलाई गोली, फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद, समझिए पूरा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel