[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना डाक विभाग ने लॉन्च किया ‘माई एम्प्लॉयी ऐप’, अब मोबाइल से होंगे HR के सभी डिजिटल काम

डाक विभाग ने लॉन्च किया ‘माई एम्प्लॉयी ऐप’, अब मोबाइल से होंगे HR के सभी डिजिटल काम

0
डाक विभाग ने लॉन्च किया ‘माई एम्प्लॉयी ऐप’, अब मोबाइल से होंगे HR के सभी डिजिटल काम
माई एम्प्लॉयी ऐप

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट)

डाक विभाग (Department of Posts) ने अपने कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाते हुए ‘माई एम्प्लॉयी ऐप’ (My Employee App) लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए अब एचआर से जुड़े अधिकांश काम मोबाइल से ही किए जा सकेंगे.

CEPT ने किया विकसित

यह ऐप सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन पोस्टल टेक्नोलॉजी (Center for Excellence in Postal Technology) द्वारा विकसित किया गया है. इसे कर्मचारियों को सेल्फ सर्विस मोड में विभिन्न मानव संसाधन (HR) सेवाओं को आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.

एंड्रॉयड पर उपलब्ध, iOS पर जल्द होगा लॉन्च

डाक विभाग के अनुसार, ऐप को प्रोडक्शन मोड में लागू कर दिया गया है. यह फिलहाल गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, जबकि iOS यूजर्स के लिए यह 8 जून 2026 से ऐपल स्टोर पर उपलब्ध होगा.

कई HR सुविधाएं अब एक क्लिक पर

इस ऐप के माध्यम से कर्मचारी उपस्थिति दर्ज करने, अवकाश प्रबंधन, प्रोफाइल अपडेट, वेतन पर्ची, स्थानांतरण अनुरोध, आयकर घोषणा, प्रतिपूर्ति दावे और शिकायत निवारण जैसी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे.

प्रदर्शन और प्रशिक्षण से जुड़ी सुविधाएं भी शामिल

ऐप में जीपीएफ प्रबंधन, प्रदर्शन मूल्यांकन, प्रशिक्षण और विकास तथा रियल-टाइम नोटिफिकेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल की गई हैं, जिससे कार्य प्रणाली और अधिक सरल होगी.

Digital India की दिशा में बड़ा कदम

डाक विभाग का कहना है कि यह ऐप पारंपरिक कागजी प्रक्रियाओं को खत्म कर डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था को बढ़ावा देगा. इसके साथ एक MIS Portal भी तैयार किया गया है जिससे कर्मचारियों के कार्य निष्पादन की निगरानी और बेहतर तरीके से की जा सकेगी.

अधिकारियों ने प्रशिक्षण पर दिया जोर

वरिष्ठ अधिकारी सुप्रियो घोष ने सभी अधिकारियों से कर्मचारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर ध्यान देने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक लोग इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकें.

ALSO READ: बिहार में लगेंगी 19 नई फैक्ट्रियां, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार, कंपनियों की लिस्ट देखिए…

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel