[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना चाकू की नोंक पर PMCH डॉक्टर से 4 लाख की सोने की चेन लूटी

चाकू की नोंक पर PMCH डॉक्टर से 4 लाख की सोने की चेन लूटी

0
चाकू की नोंक पर PMCH डॉक्टर से 4 लाख की सोने की चेन लूटी
डॉक्टर की तस्वीर

Patna News: (शुभम कुमार की रिपोर्ट) पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीएमसीएच के एक वरिष्ठ डॉक्टर को निशाना बनाते हुए चाकू की नोंक पर सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए. पीएमसीएच के डॉक्टर फूलकांत पंडित के साथ यह घटना उस समय हुई जब वे एक सुनसान सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया.

चाकू दिखाकर की गई लूटपाट

अपराधियों ने अचानक चाकू निकालकर डॉक्टर की गर्दन पर रख दिया और सोने की चेन छीन ली. छीना-झपटी के दौरान डॉक्टर की गर्दन पर चाकू और नाखून से गंभीर खरोंच के निशान भी आ गए. लूट की इस घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। लूटी गई सोने की चेन की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर चित्रगुप्त नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

चार दिन पहले विधायक के भाई से भी हुई थी लूट

गौरतलब है कि इस घटना से चार दिन पहले कंकड़बाग इलाके में भी लूट की वारदात हुई थी. उस दौरान जहानाबाद के एक विधायक के भाई को निशाना बनाकर उनकी सोने की चेन छीन ली गई थी, जब वे मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे. इसके अलावा, एक अन्य घटना में मोबाइल छिनतई के दौरान एक शिक्षक को गोली मारने की भी वारदात सामने आई थी.

ALSO READ: PMCH में दवा रहते हुए भी मरीजों से बाहर से मंगाए जा रहे इंजेक्शन और दवाएं, अधीक्षक बोले जांच के बाद होगी कार्रवाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel