[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना के प्रेमालोक मिशन स्कूल में समर कैंप और फेंसिंग प्रशिक्षण बना आकर्षण का केंद्र

पटना के प्रेमालोक मिशन स्कूल में समर कैंप और फेंसिंग प्रशिक्षण बना आकर्षण का केंद्र

0
पटना के प्रेमालोक मिशन स्कूल में समर कैंप और फेंसिंग प्रशिक्षण बना आकर्षण का केंद्र
समर कैंप और फेंसिंग प्रशिक्षण में शामिल छात्र

Patna News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट) पटना के संपतचक स्थित बैरिया इलाके में संचालित प्रेमालोक मिशन स्कूल में इन दिनों समर कैंप और फेंसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. विद्यालय परिसर में एक सप्ताह का विशेष समर कैंप आयोजित किया गया है, जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं. विद्यालय के निदेशक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् सह पर्यावरणविद् गुरुदेव श्री प्रेम के मार्गदर्शन में चल रहे इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।

समर कैंप से बच्चों का हो रहा सर्वांगीण विकास

विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि 22 मई से 28 मई तक चलने वाले समर कैंप में बच्चों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है..

इनमें शामिल हैं—

  • नेचर कोलाज एक्टिविटी
  • टाई एंड डाई
  • कुकिंग विदाउट फायर
  • कोकोनट शेल मेकओवर
  • ग्लास बॉटल एक्वेरियम
  • वॉल हैंगिंग
  • म्यूजिकल चेयर
  • डांस सहित कई अन्य गतिविधियां

कैंप का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना और उनकी छुट्टियों को रचनात्मक एवं उपयोगी बनाना बताया गया है.

फेंसिंग प्रशिक्षण बना विशेष आकर्षण

विद्यालय में फेंसिंग खेल को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है. बताया गया कि यह बिहार का पहला स्कूल है, जहां फेंसिंग खेल की शुरुआत की गई है. छात्रों को खेल की तकनीक, अनुशासन और आत्मरक्षा से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनका खेल कौशल विकसित हो सके.

राष्ट्रीय स्तर पर छात्र कृष्णा का शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के छात्र कृष्णा ने अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में छह राज्यों के खिलाड़ियों को पराजित किया. इस उपलब्धि के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. छात्र की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

14 विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिल रहा विशेष प्रशिक्षण

पिछले एक सप्ताह से 14 विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए फेंसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण गोपाल सर एवं अभिनव सर की देखरेख में चल रहा है. प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को खेल तकनीक के साथ-साथ अनुशासन और आत्मरक्षा की बारीकियों की जानकारी दी जा रही है।

निदेशक का क्या है कहना?

विद्यालय के निदेशक गुरुदेव श्री प्रेम ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. उन्होंने कहा कि समर कैंप और फेंसिंग प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में बनेगा नया IB ऑफिस, जजों को मिलेंगी नई EV गाड़ियां, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर

Previous article बकरीद को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
Next article अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बढ़ा मानसून, IMD ने बताया कब और कहां हो सकती है बारिश
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel