PATNA NEWS : (संजय कुमार की रिपोर्ट) शुक्रवार को राजधानी पटना से सटे रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा में एचपी गैस एजेंसी के ग्राहकों ने पिछले 1 महीने से गैस सिलिंडर के लिए परेशान है. एजेंसी के मालिक और मैनेजर समय पर सिलिंडर नहीं दे पा रहे हैं. जिसको लेकर गैस ग्राहकों में काफी आक्रोश दिख रहा है. वहीं इस घटना को देखते हुए रूपसपुर पुलिस को सूचना मिली और मौके पर पहुंचे गैस ग्राहकों से बातचीत कर समस्या का समाधान करने में जुट गई है. वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले 1 महीने से नंबर लगाए हुए हैं लेकिन अभी तक गैस नहीं मिला है. सुबह 4:00 बजे से नंबर लगाते हैं और 12:00 बजे तक गैस किसी को नहीं मिलता है .पिछले एक सप्ताह से लगभग यही हाल चल रहा है कुछ ग्राहकों तो पिछले डेढ़ महीना से नंबर लगाए हुए हैं लेकिन उनको गैस नहीं मिल रहा है.