[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में IIT पटना की फिर अहम भूमिका, केंद्र सरकार ने फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में IIT पटना की फिर अहम भूमिका, केंद्र सरकार ने फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

0
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में IIT पटना की फिर अहम भूमिका, केंद्र सरकार ने फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
आईआईटी पटना

Patna News: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत एक बार फिर Indian Institute of Technology Patna को नोडल संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस पहल के अंतर्गत बिहार और पंजाब के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

23 मई को बिहार पहुंचेगा पंजाब का प्रतिनिधिमंडल

आईआईटी पटना के निदेशक Prof. T. N. Singh ने बताया कि 23 मई को पंजाब से एक प्रतिनिधिमंडल बिहार आएगा. इस दौरान उन्हें बिहार की संस्कृति, सभ्यता और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराया जाएगा. वहीं जून माह में बिहार का प्रतिनिधिमंडल पंजाब जाएगा.

सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे प्रतिभागी

संस्थान के निदेशक के अनुसार, इस कार्यक्रम के माध्यम से पंजाब से आने वाले प्रतिभागियों को बिहार की गौरवशाली परंपराओं, इतिहास, लोक कला, खान-पान और सांस्कृतिक स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी. साथ ही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के जरिए दोनों राज्यों के छात्रों और प्रतिभागियों के बीच आपसी समझ, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा.

विविधता में एकता को मजबूत करने की पहल

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल देश की विविधता में एकता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने का कार्य करता है.

ALSO READ: गंगा तट पर बहकर आया अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel