[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना भीषण गर्मी से राहत के लिए पटना में 400 जगहों पर प्याऊ, 15 आश्रय स्थलों की व्यवस्था

भीषण गर्मी से राहत के लिए पटना में 400 जगहों पर प्याऊ, 15 आश्रय स्थलों की व्यवस्था

0
भीषण गर्मी से राहत के लिए पटना में 400 जगहों पर प्याऊ, 15 आश्रय स्थलों की व्यवस्था
प्याऊ की व्यवस्था

Patna News: (हिमांशु देव) लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए Patna District Administration ने आम लोगों की सुविधा के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था की है. जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के 17 नगर निकायों और 26 अंचलों में सार्वजनिक स्थलों पर नि:शुल्क पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

जिले में 400 स्थानों पर लगाए गए प्याऊ

जिले में कुल 400 स्थानों पर प्याऊ लगाए गए हैं. इनमें चौक-चौराहे, बाजार, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाके शामिल हैं. यहां राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों, दुकानदारों और आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

गर्मी से बचाव के लिए 15 आश्रय स्थल संचालित

Untitled Design 1 3
भीषण गर्मी से राहत के लिए पटना में 400 जगहों पर प्याऊ, 15 आश्रय स्थलों की व्यवस्था 3

भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए जिले में 15 आश्रय स्थलों का भी संचालन किया जा रहा है. इन आश्रय स्थलों पर लोगों के बैठने और आराम करने की व्यवस्था की गई है, ताकि लू और गर्म हवाओं से बचाव हो सके.

46 चलंत चापाकल मरम्मत दल तैनात

Public Health Engineering Department (पीएचईडी) ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में 46 चलंत चापाकल मरम्मत दल तैनात किए हैं. इसके साथ ही पीएचईडी पटना पूर्व और पटना पश्चिम के नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय कर दिए गए हैं.

खराब चापाकलों की तुरंत होगी मरम्मत

ग्रामीण क्षेत्रों में सभी चापाकलों को चालू हालत में रखने का निर्देश दिया गया है. खराब चापाकलों की सूचना मिलने पर मरम्मत दल तुरंत कार्रवाई करेंगे. वहीं नगर क्षेत्रों में भी चापाकलों की नियमित जांच और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.

ALSO READ: मुख्यमंत्री सचिवालय के पास भिड़ीं दो तेज रफ्तार कारें, मची अफरा-तफरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel