[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीठ पर स्कूल का बस्ता, आंखों में उम्मीदें… लेकिन पटना में दुकान वालों ने तोड़े सारे सपने, बंद किया शिक्षा का रास्ता

पीठ पर स्कूल का बस्ता, आंखों में उम्मीदें… लेकिन पटना में दुकान वालों ने तोड़े सारे सपने, बंद किया शिक्षा का रास्ता

0
पीठ पर स्कूल का बस्ता, आंखों में उम्मीदें… लेकिन पटना में दुकान वालों ने तोड़े सारे सपने, बंद किया शिक्षा का रास्ता
स्कूल के गेट पर अतिक्रमण

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
Patna News:
पटना के दानापुर नगर स्थित बलदेव इंटर स्कूल के गेट के सामने दुकानदारों ने सड़क पर ही दुकानें लगा रखी हैं. इसके कारण स्कूल का मुख्य रास्ता संकरा हो गया है और छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है.

छुट्टी के समय बढ़ जाती है परेशानी

स्कूल की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में विद्यार्थी बाहर निकलते हैं. इस दौरान अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन जाती है. छात्राओं को भीड़ के बीच से निकलने में काफी परेशानी होती है. स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है.

परीक्षा केंद्र होने के कारण बढ़ती है भीड़

बलदेव इंटर स्कूल में मैट्रिक, इंटर सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाया जाता है. परीक्षा के समय विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से अतिक्रमण की समस्या और गंभीर हो जाती है.

Patna News: शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

स्कूल की प्राचार्या ने स्कूल गेट से अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीओ, छावनी परिषद प्रशासन और स्थानीय थाना को कई बार लिखित शिकायत दी है. इसके बावजूद अब तक गेट के सामने से स्थायी रूप से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है.

चाट दुकानों और ठेलों से रास्ता बाधित

प्राचार्या के अनुसार, स्कूल के मुख्य गेट पर चाट सहित कई दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है. इसके अलावा स्कूल रोड के दोनों किनारों पर ठेले और दुकानें लगने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

अवैध कब्जे और रंगदारी वसूली का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दबंगों द्वारा सड़क किनारे ठेला और दुकान लगाने के लिए रंगदारी टैक्स वसूला जाता है. छावनी परिषद की खाली जमीन पर भी अवैध कब्जे की बात कही जा रही है, जिससे प्रशासन को राजस्व का नुकसान होने की आशंका है.

पहले भी चला था अतिक्रमण हटाओ अभियान

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर से दुकानदारों ने कब्जा कर लिया. इससे समस्या दोबारा खड़ी हो गई.

जल्द हटाया जाएगा अतिक्रमण

छावनी के मुख्य अधिशासी पदाधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि पहले भी स्कूल गेट से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन दोबारा कब्जा कर लिया गया. उन्होंने कहा कि जल्द अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और नियमों के अनुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा.

अन्य इलाकों में भी चलेगा अभियान

अधिकारी ने बताया कि सदर बाजार, हड़िया बाजार बस पड़ाव, पीपा पुल मार्ग समेत अन्य जगहों से भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके.

ALSO READ: कंधे पर स्कूल बैग, हाथ में किताबें… पटना में घर से निकले भाई-बहन हुए लापता, पिता पहले से गायब, मां की आंखों से नहीं थम रहे आंसू

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel