[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना के बिक्रम में दर्दनाक हादसा, सोन नहर में डूबने से 32 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम

पटना के बिक्रम में दर्दनाक हादसा, सोन नहर में डूबने से 32 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम

0
पटना के बिक्रम में दर्दनाक हादसा, सोन नहर में डूबने से 32 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम
सांकेतिक तस्वीर

पटना जिले के बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट
Patna News:
पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के उदरचक गांव निवासी 32 वर्षीय मजदूर हरानी मांझी की सोन नहर में डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि वह किसी काम से नहर के पास गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हो गया.

स्थानीय लोगों ने किया बचाने का प्रयास

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मजदूर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है.

परिवार में मचा कोहराम

मृतक के पिता रौशन मांझी ने बताया कि हरानी मांझी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सूचना मिलने पर बिक्रम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात सोन नहर से शव बरामद किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की तहकीकात की जा रही है.

ALSO READ: बिहार बोर्ड का सख्त निर्देश, पेंडिंग मार्कशीट और प्रमाण पत्र जल्द बांटे जाएं, लापरवाही पर डीईओ जिम्मेदार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel