[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के शिक्षकों को मिला बड़ा मौका! छूटी हुई ट्रेनिंग में अब कल से हो सकेंगे शामिल, SCERT का नया आदेश जारी

बिहार के शिक्षकों को मिला बड़ा मौका! छूटी हुई ट्रेनिंग में अब कल से हो सकेंगे शामिल, SCERT का नया आदेश जारी

0
बिहार के शिक्षकों को मिला बड़ा मौका! छूटी हुई ट्रेनिंग में अब कल से हो सकेंगे शामिल, SCERT का नया आदेश जारी
सांकेतिक तस्वीर

Patna News: बिहार के सरकारी स्कूलों के उन शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है, जो किसी कारणवश निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने ऐसे शिक्षकों को एक और अवसर देते हुए 1 जून से प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश जारी किया है.

चुनाव ड्यूटी और बीमारी के कारण छूट गई थी ट्रेनिंग

SCERT के निदेशक सज्जन आर द्वारा जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कई शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम से वंचित रह गए थे. इनमें विधानसभा चुनाव से जुड़े कार्यों में प्रतिनियुक्त शिक्षक, स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक तथा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में प्रशिक्षण नहीं ले पाने वाले शिक्षक शामिल हैं.

अब मिलेगा दूसरा मौका, कल से शुरू होगी प्रक्रिया

परिषद ने ऐसे सभी शिक्षकों को पुनः प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर दिया है. आदेश के मुताबिक उन्हें 1 जून से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

आवंटित संस्थान में पहुंचना होगा अनिवार्य

SCERT ने स्पष्ट किया है कि पात्र शिक्षकों को अपने आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेना होगा. शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इन शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षण पूरा कराने की व्यवस्था की गई है.

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनिंग पर शिक्षक संघ नाराज

हालांकि इस फैसले का कुछ शिक्षक संगठनों ने विरोध भी किया है. अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान प्रशिक्षण आयोजित करना शिक्षकों के हित में नहीं है.

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि इस निर्णय के खिलाफ मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा. संघ का कहना है कि अवकाश अवधि में प्रशिक्षण का आदेश वापस लिया जाना चाहिए.

ALSO READ: बिहार में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने 19 जिलों में जारी किया अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel