[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सुपौल में कला केंद्र खुले, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मिले मंच: कुमार आर्यन

सुपौल में कला केंद्र खुले, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मिले मंच: कुमार आर्यन

0
सुपौल में कला केंद्र खुले, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मिले मंच: कुमार आर्यन
सम्मानित होते अभिनेता कुमार आर्यन

Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट) सुपौल जिले के बॉलीवुड व मराठी फिल्म अभिनेता कुमार आर्यन को जिले के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा सम्मानित किया गया. रविवार को सरायगढ़-भपटियाही में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान दिया गया. करीब 15 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले कुमार आर्यन को यह सम्मान मिलने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खुशी जताई.

सम्मान समारोह के दौरान कुमार आर्यन ने कहा कि कलाकार के जीवन में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. मीडिया कलाकार को आम से खास बनाती है और उसके काम को समाज तक पहुंचाती है. उन्होंने बिहार सरकार से सुपौल जिले में एक कला केंद्र खोलने की मांग की, ताकि स्थानीय युवाओं को अभिनय, संगीत और नृत्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.

संघर्ष के बल पर अभिनय की दुनिया में बनाई पहचान

प्रतापगंज प्रखंड के गोविंदपुर गांव निवासी कुमार आर्यन ने मुंबई में संघर्ष के बल पर अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. वह सुपौल जिले के पहले ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. उनकी माता का नाम शिवकला देवी है, जबकि उनके पिता गिरीशचंद्र मिश्रा का निधन 19 जून 2024 को हुआ था. मालूम हो कि इससे पहले सुपौल जिले से पार्श्व गायक उदित नारायण झा और बिहार कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी. अब जिले को कुमार आर्यन से भी बड़ी उम्मीदें हैं.

इनकी रही मौजूदगी

विनय कुमार मिश्रा, दयानंद भारती, अमरेंद्र कुमार ‘मुन्ना’, भरत झा, रवि कुमार, कुमार अमर, उपेंद्र चंदन, करण कुमार लड्डू, विमल भारती, मनोज रोशन, संतोष चौहान, अमित कुमार, आभा अनुपमा, धर्मेंद्र कुमार धीरज सहित अन्य.

Also Read:बक्सर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , छापेमारी में जेसीबी समेत तीन वाहन जब्त

Previous article मैच्योरिटी से पहले PPF से पैसा निकालना है? ये नियम जानना है जरूरी
Next article Hajipur News : पुल पर युवक की हत्या कर फेंके जाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel