[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 21 जून को पटना में निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, NEET परीक्षा के कारण कई रूट डायवर्ट, फंस सकते हैं जाम में

21 जून को पटना में निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, NEET परीक्षा के कारण कई रूट डायवर्ट, फंस सकते हैं जाम में

0
21 जून को पटना में निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, NEET परीक्षा के कारण कई रूट डायवर्ट, फंस सकते हैं जाम में
सांकेतिक तस्वीर

Patna Traffic Route Divert: पटना में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं. बापू परीक्षा परिसर (कुम्हरार) और उसके आसपास के इलाकों में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा. पटना पुलिस ने परीक्षार्थियों की सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की है.

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए बदला रूट

धनकी मोड़ से पटना शहर की ओर आने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा अब जीरो माइल, न्यू बाईपास और भूतनाथ रोड होते हुए ओल्ड बाईपास की ओर जाएंगे. इस मार्ग परिवर्तन का उद्देश्य परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ कम करना है.

भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था

धनकी मोड़ की ओर से आने वाले बस, पिकअप और अन्य मालवाहक वाहन न्यू बाईपास-मीठापुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. वहीं, करबिगहिया की ओर से आने वाले भारी वाहन भी मीठापुर न्यू बाईपास का इस्तेमाल करेंगे.

बहादुरपुर आरओबी की ओर नहीं जा सकेंगे बड़े वाहन

मोइनुल हक स्टेडियम क्षेत्र से आने वाली बसों और मालवाहक वाहनों को बहादुरपुर आरओबी की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी. इन वाहनों को वैशाली गोलंबर, राजेंद्र नगर पुल और 90 फीट रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा.

जीपीओ से चिरैयाटांड़ पुल मार्ग पर भी रोक

जीपीओ से चिरैयाटांड़ पुल की ओर जाने वाले भारी वाहनों के परिचालन पर भी अस्थायी रोक रहेगी. इस मार्ग का उपयोग करने वाले सभी बस और पिकअप वाहन मीठापुर न्यू बाईपास होकर आगे बढ़ेंगे.

समय से निकलने की अपील

पटना पुलिस ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे बदले हुए ट्रैफिक रूट को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलें. साथ ही आम नागरिकों और वाहन चालकों से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Also Read: बिहार में निलंबित CO और राजस्व अधिकारियों को भी करना होगा काम, सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी

Previous article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्णिया में होगा सामूहिक योगाभ्यास, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी
Next article लंबित आवेदनों पर DM सख्त, 24 घंटे में निपटारे का दिया अल्टीमेटम
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel