[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Chhath Puja: एक क्लिक पर घर बैठे जान सकेंगे अपने नजदीकी छठ घाट, पटना नगर निगम ने शुरू की नई सुविधा

Chhath Puja: एक क्लिक पर घर बैठे जान सकेंगे अपने नजदीकी छठ घाट, पटना नगर निगम ने शुरू की नई सुविधा

0
Chhath Puja: एक क्लिक पर घर बैठे जान सकेंगे अपने नजदीकी छठ घाट, पटना नगर निगम ने शुरू की नई सुविधा

Chhath Puja: छठ महापर्व में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है. इसी कड़ी में नगर निगम ने पटनावासियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए अब आप घर बैठे नजदीकी छठ घाट और तालाबों की जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए पटना नगर निगम आम जनता को व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा दे रहा है, जिसके जरिए पटनावासी घर बैठे नजदीकी छठ घाट की जानकारी ले सकते हैं.

गौरतलब है कि पटना नगर निगम लगातार नगर निगम की सुविधाओं को एक क्लिक पर नागरिकों तक पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. पटना नगर निगम को पब्लिक फ्रेंडली बनाने और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह अपनी तरह की पहली ई-सेवा है.

कैसे देखें अपना नजदीकी छठ घाट

  • आप अपने व्हाट्सएप नंबर से 9264447449 पर सिर्फ Hi लिख कर एक मैसेज करें
  • Hi लिखने के साथ ही आपको अपना पसंदीदा भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा
  • भाषा का चुनाव करने के साथ ही आपके सामने सेवाओं की सूची खुल जाएगी
  • सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपना लोकेशन साझा करना होगा
  • लोकेशन शेयर करने के साथ ही आपको आपके नजदीकी छठ घाट की जानकारी साझा होगी.
  • इसके साथ ही घर से घाट तक जाने का लोकेशन भी लोगों को नजर आएगा, जिसका उपयोग कर घाट तक पहुंच सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बढ़ा AQI, IMD ने बताया अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

घाट के नाम के साथ पदाधिकारी का नंबर भी किया जा रहा जारी

पटना नगर निगम द्वारा छठ घाट का नाम, गूगल लोकेशन, सफाई निरीक्षक एवं अंचल अधिकारी का नाम एवं नंबर भी आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि आम जनता को छठ महापर्व के दौरान सुविधा हो.

Trending Video

https://www.youtube.com/watch?v=6CFQHAOHKOk
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel