[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna Metro: पटना मेट्रो पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से उठा सकेंगे यात्रा का आनंद…

Patna Metro: पटना मेट्रो पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से उठा सकेंगे यात्रा का आनंद…

0
Patna Metro: पटना मेट्रो पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से उठा सकेंगे यात्रा का आनंद…
Patna Metro Update

Patna Metro: पटनावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बहुप्रतीक्षित पटना मेट्रो की पहली चरण की सेवा 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है. पहले चरण में मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरो माइल होते हुए पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक का 6.01 किमी का ट्रैक शामिल होगा. जिसका निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना मेट्रो परियोजना के तहत विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने गांधी मैदान, पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय के पास बन रहे मेट्रो स्टेशन, साथ ही राजेंद्र नगर, मोइनुल हक स्टेडियम, मलाही पकड़ी, पहाड़ी, जीरो माइल और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

पटना को मिलेगी विश्वस्तरीय मेट्रो सुविधा

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट को 27 फरवरी 2019 को स्वीकृति मिली थी, जिसके तहत 31.9 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर कुल 24 मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इस परियोजना को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा लागू किया जा रहा है, जबकि इसकी निगरानी नगर विकास एवं आवास विभाग कर रहा है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

आवागमन होगा सुगम, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद पटना के लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा. पटना मेट्रो को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है, जिससे शहर के यातायात का परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा. अब पटना भी मेट्रो शहरों की सूची में शामिल होने के लिए तैयार है.

Previous article CSJMU Result OUT: सीएसजेएमयू का रिजल्ट जारी, यूजी और पीजी मार्कशीट करें डाउनलोड
Next article Bihar Politics: बीजेपी सांसद रवि किशन ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार, बता दी विधानसभा चुनाव में उनकी स्थिति
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel