[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मलाही पकड़ी तक मेट्रो की इस दिन से होगी शुरुआत, अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग के बाद सीएम सम्राट का ऐलान

मलाही पकड़ी तक मेट्रो की इस दिन से होगी शुरुआत, अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग के बाद सीएम सम्राट का ऐलान

0
मलाही पकड़ी तक मेट्रो की इस दिन से होगी शुरुआत, अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग के बाद सीएम सम्राट का ऐलान
अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीएम सम्राट चौधरी

Patna Metro Update: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. समीक्षा के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने न्यू आईएसबीटी से अकाशवाणी तक प्रस्तावित कॉरिडोर- 1 और न्यू आईएसबीटी से मीठापुर (जगनपुरा होते हुए) तक चल रहे कार्यों सहित पूरे परियोजना की कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी दी.

अधिकारियों को दिया आदेश

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के सभी काम निर्धारित समय सीमा के अंदर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें. उन्होंने कहा कि 2 जुलाई 2026 को मलाही पकड़ी तक के मेट्रो रेल परियोजना के एक्सपेंशन का लोकार्पण किया जाएगा. इससे शहर के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी. साथ ही समय की भी बचत होगी.

पटना मेट्रो शहर की परिवहन व्यवस्था को मॉडर्न, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने कहा कि परियोजना के हर एक फेज के लिए स्पष्ट कार्य योजना और समयसीमा निर्धारित करते हुए सभी कार्य समय पर पूरा करें.

लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम करने का आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए प्रभावी और वैज्ञानिक ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करें. उन्होंने पूरे पटना शहर की यातायात व्यवस्था का व्यापक अध्ययन कर जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए समग्र ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के विभिन्न जगहों पर एक साथ तेजी से काम किए जाएं, ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर परियोजना पूरी की जा सके. निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा. परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति की लगातार समीक्षा करें और समय सीमा के अंदर काम पूरा करें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना के लोगों को मिलेगा ये फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो के संचालन से पटना के लोगों को सुरक्षित, तेज, मॉडर्न और वर्ल्ड क्लास सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी. इससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों का आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा.

सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर भी हुई चर्चा

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान को भी निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पटना के सुनियोजित विस्तार और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सैटेलाइट टाउनशिप का विकास समय से और व्यवस्थित तरीके से किया जाना आवश्यक है.

Also Read: बिहार में शिक्षक भर्ती और प्रमोशन के लिए TET अनिवार्य, NCTE ने किया साफ, इन शिक्षकों को मिली राहत

Previous article आंधी-बारिश में सड़क पर गिरा पेड़, एएसआई ने खुद हटाकर बहाल किया आवागमन
Next article दाढ़ी बनवाने के लिए घर से निकले थे, आरा में 14 दिन से लापता बुजुर्ग का नदी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel