[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna Metro Update: पटना मेट्रो का आखिरी ट्रायल 29 सितंबर को, जल्द तय हो सकेगी उद्घाटन की तारीख

Patna Metro Update: पटना मेट्रो का आखिरी ट्रायल 29 सितंबर को, जल्द तय हो सकेगी उद्घाटन की तारीख

0
Patna Metro Update: पटना मेट्रो का आखिरी ट्रायल 29 सितंबर को, जल्द तय हो सकेगी उद्घाटन की तारीख
पटना मेट्रो

Patna Metro Update: पटना के लोगों का इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म होने वाला है. पटना मेट्रो के शुरू होने की तारीख का जल्द ही एलान हो सकता है. सोमवार यानी कि 29 सितंबर को पटना मेट्रो का अंतिम ट्रायल होगा. मेट्रो रेल सेफ्टी कमिशनर जनक कुमार गर्ग के नेतृत्व वाली टीम पटना पहुंचेगी. इसके साथ ही ट्रायल के दौरान तकनीकी जांच की जायेगी.

जल्द हो सकेगा तारीख का एलान

जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर को होने वाले ट्रायल में अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही उद्घाटन को लेकर तारीख की घोषणा भी कर दी जा सकेगी. उम्मीद जताई जा रही है कि नवरात्र के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही उद्घाटन किया जा सकता है. पटना मेट्रो करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसके साथ ही इसका न्यूनतम किराया 15 रुपये होगा.

16 सितंबर को भी हुई थी जांच

मालूम हो इससे पहले पटना मेट्रो की जांच 16 सितंबर को की गई थी. जांच के बाद पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और डीएमआरसी को कुछ टेक्निकल खामियों को दूर करने का आदेश दिया गया था. ऐसे में कितना क्या कुछ काम हुआ, इसकी रिपोर्ट दी जायेगी. हाल ही में नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार पटना मेट्रो को लेकर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. उस दौरान उन्होंने सितंबर के आखिरी तक मेट्रो शुरू हो जाने की संभावना जताई थी.

इन स्टेशनों के लिए चलेगी मेट्रो

जानकारी के मुताबिक, पटना मेट्रो को 4.50 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर चलाने की तैयारी है. इसमें पाटलिपुत्र बस टर्मिनल स्टेशन, जीरो माइल स्टेशन, भूतनाथ स्टेशन शामिल हैं. इसके बाद दूसरे फेज में भी मेट्रो का परिचालन होगा और इस फेज में भूतनाथ स्टेशन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक चलेगी. फिलहाल खेमनीचक में निर्माण कार्य जारी है. यात्रियों को चढ़ने और उतरने के लिए पांच स्टेशनों पर सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी.

Also Read: Bihar Crime News: बिहार में फेमस डॉक्टर के नाती की ग्राइंडर मशीन से गला काटकर हत्या, इंडस्ट्रियल एरिया में वारदात से हड़कंप

Previous article आप 20 साल पीछे जाएँ तो… ‘नो हैंडशेक विवाद’ पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने तोड़ी चुप्पी
Next article खुशखबरी! डिजिटल लाइब्रेरी से लैस होगा बिहार, जानिए मंत्री की घोषणा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel