[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna Metro: इस दिन से होगा पटना मेट्रो का ट्रायल, गड़बड़ियां होंगी दूर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Patna Metro: इस दिन से होगा पटना मेट्रो का ट्रायल, गड़बड़ियां होंगी दूर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

0
Patna Metro: इस दिन से होगा पटना मेट्रो का ट्रायल, गड़बड़ियां होंगी दूर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
सांकेतिक तस्वीर

Patna Metro: पटना मेट्रो का ट्रायल 2 सितंबर से शुरू हो सकता है. जल्द ही लोगों का इंतजार खत्म हो सकता है. चर्चा है कि सितंबर महीने में ही पीएम मोदी उद्घाटन कर सकते हैं. दरअसल, पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के सामने बने मेट्रो डिपो में बिजली का 132 केवी स्विच स्टेशन शुक्रवार को चार्ज हो गया.

पहले 800 मीटर के ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल

जिसके बाद पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और डीएमआरसी के अधिकारियों द्वारा अनुमान लगाया गया है कि, 2 सितंबर से ट्रायल शुरू हो सकेगा. जानकारी के मुताबिक, ट्रायल के दौरान सबसे पहले ट्रेन को डिपो के अंदर 800 मीटर के ट्रैक पर चलाया जाएगा. अच्छे से यहां पर जांच की जाएगी. साथ इस दौरान कोई भी तकनीकी गड़बड़ी होगी तो उसे दूर किया जा सकेगा.

एलिवेटेड ट्रैक पर नहीं चलेगी ट्रेन

वहीं, अभी एलिवेटेड ट्रैक पर ट्रेन को नहीं चलाया जाएगा. डिपो में बिजली के रिसीविंग स्टेशन में 30-30 एमवीए के चार पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं. जिनमें से दो पावर ट्रांसफॉर्मर 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन को 33 केवी में बदला जायेगा. जहां से अलग-अलग स्टेशनों पर लगे विशेष डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर को सप्लाई दी जाएगी.

मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक परिचालन

इसके अलावा इन विशेष ट्रांसफॉर्मर से 440 वोल्ट पर एसी, एक्सलेटर, लिफ्ट के साथ ही अन्य इलेक्ट्रिक मशीन चलेगी. वहीं, दो पावर ट्रांसफॉर्मर 132 केवी की लाइन को 25 केवी में बदलेंगे. जिससे मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी. पहले फेज में पटना के मलाही पकड़ी से न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक परिचालन किया जाएगा.

पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में बिहार आने का संभावित कार्यक्रम है. इसी दौरान मेट्रो का उद्घाटन कराने की तैयारी की जा रही है. पिछले दिनों पटना मेट्रो की बोगियों का नया लुक भी सामने आया था.

पटना मेट्रो का नया लुक

इसके नए लुक में बोगियां केसरिया रंग की दिख रही हैं. इसकी बाहरी दीवारों पर मधुबनी पेटिंग से खूबसूरत नक्काशी भी की गई है. इसके अलावा मेट्रो की बोगियों पर गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप, नालंदा खंडहर समेत बिहार की कई अन्य ऐतिहासिक-सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ी सुंदर पेटिंग की गई है.

Also Read: Bihar Train: ट्रेनों में पैसेंजर्स को इस तरह पता चलेगा खाना कब और कहां हुआ पैक, हो गई शुरूआत

Previous article Success Story: मां के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, UPSC में गढ़ी कामयाबी की मिसाल
Next article अरविंद अकेला के गाने पर आम्रपाली दुबे की कातिलाना अदाएं देख फैंस हुए फिदा, VIDEO हुआ वायरल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel