[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में 27 अप्रैल को नहीं चलेगी मेट्रो, जानिए क्या है वजह और कब से शुरू होगी सेवा

पटना में 27 अप्रैल को नहीं चलेगी मेट्रो, जानिए क्या है वजह और कब से शुरू होगी सेवा

0
पटना में 27 अप्रैल को नहीं चलेगी मेट्रो, जानिए क्या है वजह और कब से शुरू होगी सेवा
पटना मेट्रो के निर्माण से जुड़ी तस्वीरें

Patna Metro Update: पटना में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है. 27 अप्रैल को मेट्रो की सेवा उन्हें नहीं मिल पाएगी. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भूतनाथ मेट्रो स्टेशन(डीएन लाइन) पर सीएमआरएस निरीक्षण के कारण मेट्रो नहीं चलेगी. निरीक्षण के बाद पटना मेट्रो 28 अप्रैल से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से फिर शुरू हो जाएगी.

यहां बनाया जा रहा पहला टनल

पटना मेट्रो का काम इन दिनों तेजी से निपटाया जा रहा है. पटना मेट्रो कॉरिडोर-टू की बात करें तो, मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच पहला टनल बनाया जा रहा है. इस टनल का निर्माण कार्य अगले महीने यानी कि मई में पूरा हो जाने की संभावना है. जबकि दूसरे टनल के जून महीने में पूरा होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, पहली टीबीएम राजेन्द्र नगर में रेल पटरी को पार कर गई है.

कितनी गहराई तक खुदाई करेगी टीबीएम?

जानकारी के मुताबिक, पहली टीबीएम लगभग 150 मीटर की खुदाई करते हुए राजेन्द्र नगर स्टेशन तक पहुंच जाएगी. जबकि दूसरी टीबीएम अब तक रेल पटरी को पार नहीं कर पाई है. दूसरी टीबीएम लगभग 350 मीटर की खुदाई करेगी. दोनों टीबीएम से खुदाई करने के बाद राजेन्द्र नगर स्टेशन से मलाही पकड़ी तक टनल तैयार हो जाएगा. इसके बनने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी.

कॉरिडोर-2 में टोटल कितने होंगे मेट्रो स्टेशन?

जानकारी के मुताबिक, कॉरिडोर-2 यानी रेड लाइन में कुल 12 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से सात स्टेशन पूरी तरह से अंडरग्राउंड होंगे. बाकी के पांच स्टेशन ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ का हिस्सा हैं. यह कॉरिडोर शहर के पूर्वी और पश्चिमी कोनों को एक सूत्र में पिरोने का काम करेगा. जब यह रूट पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तो अशोक राजपथ और राजेंद्र नगर जैसे व्यस्त इलाकों में रेंगते ट्रैफिक की समस्या इतिहास बन जाएगी.

Also Read: सिवान-छपरा मार्ग पर आधी रात को दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत, 8 घायल

Previous article नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत में ग्रामसभा आयोजित, कई विकास प्रस्ताव पारित
Next article अमेरिका में ट्रंप पर हमला: PM मोदी ने जताई चिंता, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel