[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दो मंजिला होगा पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन, 5 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर होंगे, जानें और क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

दो मंजिला होगा पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन, 5 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर होंगे, जानें और क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

0
दो मंजिला होगा पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन, 5 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर होंगे, जानें और क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
मेट्रो की तस्वीर

Patna Metro: पटना मेट्रो परियोजना अब तेजी से जमीन पर दिखने लगी है. शहर में मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद अब इसके विस्तार पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है. इसी कड़ी में खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन तेजी से तैयार किया जा रहा है.

यह स्टेशन शहर की मेट्रो कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा केंद्र बनने वाला है. यहां यात्री एक कॉरिडोर से उतरकर आसानी से दूसरे कॉरिडोर की मेट्रो पकड़ सकेंगे. अधिकारियों के मुताबिक अगस्त तक इस स्टेशन का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है.

दो बड़े रूट को जोड़ेगा इंटरचेंज स्टेशन

यह इंटरचेंज स्टेशन पटना मेट्रो के दोनों अहम कॉरिडोर को जोड़ेगा. कॉरिडोर-1 की मेट्रो जगनपुरा, मीठापुर और पटना जंक्शन तक जाएगी. वहीं कॉरिडोर-2 की ट्रेनें मलाही पकड़ी, राजेंद्रनगर, पीएमसीएच और गांधी मैदान होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेंगी. पटना जंक्शन को भी बड़े इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. इससे यात्रियों को पूरे शहर में सफर करना और आसान हो जाएगा.

यात्रियों के लिए बन रहे दो प्लेटफॉर्म

खेमनीचक स्टेशन को आधुनिक इंटरचेंज हब के रूप में तैयार किया जा रहा है. यहां दोनों कॉरिडोर के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म और कॉनकोर्स एरिया बनाए जा रहे हैं. कॉरिडोर-2 यानी मलाही पकड़ी रूट का प्लेटफॉर्म लगभग तैयार हो चुका है. ट्रायल रन के दौरान यहां से मेट्रो गुजर भी चुकी है. दूसरी तरफ कॉरिडोर-1 यानी मीठापुर रूट पर तेजी से काम जारी है और करीब आधा निर्माण पूरा हो चुका है.

दो मंजिला होगा स्टेशन

यह स्टेशन पूरी तरह एलिवेटेड और दो मंजिला बनाया जा रहा है. नीचे सड़क पर वाहनों की आवाजाही होगी, जबकि ऊपर मेट्रो चलेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 5 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं. साथ ही आने-जाने के लिए दो एंट्री और दो एग्जिट गेट बनाए जा रहे हैं.

मेट्रो को मिलेगा यूटर्न सिस्टम

कॉरिडोर-2 की मेट्रो मलाही पकड़ी से चलकर फोर्ड हॉस्पिटल के पास बने स्टेशन तक जाएगी. वहां से ट्रेन भूतनाथ और न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल होते हुए वापस लौटेगी. वहीं कॉरिडोर-1 की ट्रेनें मीठापुर रूट से आकर क्रॉसओवर के जरिए दिशा बदलेंगी और फिर वापस अपने रूट पर लौट जाएंगी.

Also Read: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के नियम बदले, अब CO की जांच के बिना नहीं होगी खरीद-बिक्री

Previous article gopalganj news : मदर्स डे : संघर्ष व संकल्प से सुनैना देवी ने बदली परिवार की तकदीर
Next article संदिग्ध हालात में भाजपा शक्ति प्रमुख की मौत, हत्या का शक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel