[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना मरीन ड्राइव पर बनेगा एंटरटेनमेंट और किड्स जोन, दो फेज में होगा निर्माण, सेल्फी पॉइंट भी होंगे तैयार

पटना मरीन ड्राइव पर बनेगा एंटरटेनमेंट और किड्स जोन, दो फेज में होगा निर्माण, सेल्फी पॉइंट भी होंगे तैयार

0
पटना मरीन ड्राइव पर बनेगा एंटरटेनमेंट और किड्स जोन, दो फेज में होगा निर्माण, सेल्फी पॉइंट भी होंगे तैयार
सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के दीघा गोलंबर के नीचे और अटल पथ के पास खाली जमीन पर लगभग 1.93 एकड़ में वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है. इसे दो चरणों में विकसित किया जाएगा. पहले चरण में बुनियादी ढांचा तैयार कर दुकानदारों को जगह दी जाएगी, जबकि दूसरे चरण में इसे पूरी तरह एंटरटेनमेंट जोन के रूप में विकसित किया जाएगा.

दुकानदारों को मिलेगी व्यवस्थित जगह

पहले चरण में पीसीसी सड़क और पेवर ब्लॉक बिछाकर दुकानदारों के लिए जगह तय की जाएगी. लगभग 250 दुकानदारों को यहां अस्थायी रूप से शिफ्ट करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए प्रशासन ने 15 मई तक की समय सीमा तय की है.

मनोरंजन और आधुनिक सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

इस वेंडिंग जोन को केवल बाजार ही नहीं, बल्कि एक एंटरटेनमेंट सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाएगा. इसमें किड्स जोन, एंटरटेनमेंट जोन और एम्फीथिएटर बनाया जाएगा. साथ ही लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट भी तैयार किए जाएंगे, जिससे यह जगह आकर्षण का केंद्र बन सके.

बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान

नए वेंडिंग जोन में पार्किंग, शौचालय, पेयजल और हाई मास्ट लाइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. पूरे क्षेत्र को बेहतर लाइटिंग से सजाया जाएगा और डेकोरेटिव लाइट्स भी लगाई जाएंगी. इसके अलावा हरियाली बढ़ाने के लिए प्लांटेशन और लैंडस्केपिंग की भी योजना है.

करोड़ों की लागत से होगा विकास

इस परियोजना के तहत लगभग 2.96 करोड़ रुपये की लागत से हाई मास्ट लाइट और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे. वहीं, दुकानदारों की शिफ्टिंग और शुरुआती व्यवस्था के लिए 59 लाख रुपये अलग से आवंटित किए गए हैं.

प्रशासन का लक्ष्य

दानापुर अंचलाधिकारी से एनओसी मिलने के बाद काम में तेजी लाई गई है. नगर निगम का लक्ष्य है कि तय समय पर सभी दुकानदारों को सुरक्षित और व्यवस्थित जगह दी जाए, ताकि गंगा पथ पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त और सुगम बन सके.

Also Read: पाटलिपुत्र में बसने जा रहा मेगा सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन वालों की बदलेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा फायदा

Previous article Purnia News : स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में लक्ष्यों व योजनाओं पर हुई चर्चा
Next article Supaul News : लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel