खुसरूपुर पटना से नवीन कुमार की रिपोर्ट
Patna News: रविवार सुबह खुसरूपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रेल ट्रैक पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
पश्चिमी रेल फाटक के पास हुआ हादसा
यह घटना पश्चिमी रेल फाटक के पोल संख्या 513/14 के पास सुबह करीब 7:13 बजे हुई. महिला डाउन लाइन से आ रही 13334 डाउन पटना–दुमका एक्सप्रेस की चपेट में आ गई.
सब्जी खरीदकर लौटते समय हुआ हादसा
मृतका की पहचान वार्ड नंबर-02 निवासी रामबालक गोस्वामी की पत्नी सीता देवी (55) के रूप में हुई है. वह सुबह सब्जी खरीदने बाजार गई थीं और लौटते समय रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं.
मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने महिला को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गई. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और जीआरपी पोस्ट पर भारी भीड़ जुट गई.
पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया.
ALSO READ: बिहार में कक्षा 1 से 8 तक की क्वार्टरली एग्जाम 7 जुलाई से शुरू, SCERT ने जारी किया शेड्यूल
