[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna News: राजधानी की खटाल गली अतिक्रमण मुक्त, 36 हजार वर्ग फुट जगह खाली; बनेगा वेंडिंग जोन और ‘द ताज स्ट्रीट’

Patna News: राजधानी की खटाल गली अतिक्रमण मुक्त, 36 हजार वर्ग फुट जगह खाली; बनेगा वेंडिंग जोन और ‘द ताज स्ट्रीट’

0
Patna News: राजधानी की खटाल गली अतिक्रमण मुक्त, 36 हजार वर्ग फुट जगह खाली; बनेगा वेंडिंग जोन और ‘द ताज स्ट्रीट’

Patna News: पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल अंतर्गत काठपुल-मंदिरी चिनाकोटी रोड को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है. आसपास की दो अन्य गलियों को भी साफ-सफाई करते हुये अतिक्रमण हटाया गया है. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बुडको द्वारा सड़क के पक्कीकरण का काम भी होगा. शहर के केंद्रीय इलाके में स्थित यह गली लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में थी और ‘खटाल गली’ के नाम से पहचानी जाती थी. यहां गाय, भैंस समेत अन्य पशुओं को बांधा जाता था, जबकि ठेले-खोमचे और अस्थायी कब्जों के कारण आम लोगों का आने जाने में परेशानी होती थी.

निगम प्रशासन की कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारी अपने पशुओं के साथ मनेर, दीघा सहित अन्य इलाकों में चले गये हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि अंधेरा होते ही यह इलाका असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बन जाता था.

ये भी पढ़ें: नगर निगम जारी करेगा 200 करोड़ का Municipal Bond; नासिक मॉडल पर बनेगा आत्मनिर्भर पटना

कचरे के ढेर की जगह अब पेवर ब्लॉक व बनेगा वेंडिंग जोन

अतिक्रमण हटने के बाद बिहार को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड कार्यालय के पीछे और खटाल गली के किनारे करीब 36 हजार वर्ग फुट क्षेत्र खाली हुआ है. यहां पहले कचरे का अंबार लगा रहता था, लेकिन अब सीमेंट पेवर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. इस स्थल पर वेंडिंग जोन विकसित करने की तैयारी चल रही है. लेकिन, इसमें नगर निगम के पंजीकृत वेंडरों को ही स्थान उपलब्ध करायेगा. वार्ड 27 की पार्षद कुमारी रानी ने बताया कि वेंडिंग जोन बनने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा और यह मंदिरी नाला रोड से सीधे जुड़जायेगा.मंदिरी नाले से जुड़ी गलियों को भी अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पटना में 85 कचरा प्वाइंट होंगे खत्म, इन स्कूलों व पार्कों में भी चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और पेंटिंग से बदलेगा गली का लुक

खटाल गली में मौजूद बरगद के वृक्षों पर स्ट्रिप लाइट लगायी जा रही है. इसके साथ ही हैंगिंग और फोकस लाइट से पूरे इलाके को रोशन किया जायेगा.पेड़ों के नीचे गोलाकार बैठने की व्यवस्था बनायी जा रही है. दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग का कार्य पटना आर्ट कॉलेज के पूर्व छात्र द्वारा कराया जा रहा है. वहीं, सड़क किनारे हरियाली विकसित करने के लिये पौधरोपण और ग्रीन पैच भी तैयार किये जायेंगे. इसका फायदा बैक लेन में खुबसूरती भी बढ़ाने और स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग में भी मिलेगी.

Khatal Gali Pmc Patna Painting
Patna news: राजधानी की खटाल गली अतिक्रमण मुक्त, 36 हजार वर्ग फुट जगह खाली; बनेगा वेंडिंग जोन और ‘द ताज स्ट्रीट’ 3

ये भी पढ़ें:  राजधानी में आग लगी तो क्या होगा? 24 में से एक Fire Hydrant कर रहा काम

प्रवेश द्वार पर लगेंगे भव्य गेट व इलाके को ‘द ताज स्ट्रीट’ नाम देने की तैयारी

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के सामने की गली और विद्यापति मार्ग से जुड़ीसड़कों को भी अतिक्रमण मुक्त किया गया है.मंदिरी नाले और विद्यापति मार्ग की ओर से खटाल गली के प्रवेश द्वार पर दोनों तरफ भव्य गेट लगायेजायेंगे. जबकि, बुद्धमार्ग स्थित ताज सिटी सेंटर के निकट होने के कारण इस इलाके को ‘द ताज स्ट्रीट’ नाम देने की तैयारी है, हालांकि अंतिम निर्णय बोर्ड की स्वीकृति के बाद लिया जायेगा.

खाली जगह को नागरिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा

खाली जगह को नागरिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा. वेंडरों को यहां व्यवस्थित रूप से स्थान देने की योजना है. पेंटिंग और पेवर ब्लॉक का काम शुरू हो चुका है. लंबे समय से यह क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में था. स्टेशन एरिया को भी अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है.
– यशपाल मीणा, नगर आयुक्त

ये भी पढ़ें: पटना में कचरा कलेक्शन पर संकट: निगम के तीन में से एक वाहन खराब, Street Light एजेंसी का भी टेंडर खत्म

सफाई इंस्पेक्टर व सिटी मैनेजर हर वार्ड में चयन करेंगे नगर मित्र

पटना नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से एक ‘नगरमित्र’ का चयन होगा. इसकी मदद से अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी. नगर मित्र के चयन की प्रक्रिया पटना नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर व सिटी मैनेजर की निगरानी में होगी. चयन के दौरान संबंधित क्षेत्र के आसपास के घरों से भी जानकारी ली जायेगी, ताकि सही लोग का नगर मित्र के रूप में चुना जा सके. वे अपने निवास स्थान के दोनों ओर पांच-पांच घरों तक की सड़क, गली व आसपास के सार्वजनिक स्थलों की नियमित निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति सड़क, गली, नाली अथवा खुले स्थानों पर कचरा न फेंके.

ये भी पढ़ें: केवल नाला और स्लम ही नहीं, ट्रांसपोर्ट हब व कॉलोनी भी होगी चकाचक

यारपुर में बन रहा है नया गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन

नूतन राजधानी अंचल अंतर्गत वर्तमान में संचालित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन को यारपुर क्षेत्र में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है. यारपुर में प्रस्तावित नये गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. निगम के अनुसार अब तक 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. मशीन इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद कचरे के संग्रहण, पृथक्करण और परिवहन की व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जायेगा.

ये भी पढ़ें: आशियाना-दीघा, कंकड़बाग समेत 19 सड़कें बनीं प्रधान मुख्य सड़क, बढ़ेगा Property Tax

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel