[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रात 11 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा पटना का अंडरग्राउंड सब-वे, गंदगी पर 1000 जुर्माना, सुरक्षा को बाउंसर तैनात

रात 11 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा पटना का अंडरग्राउंड सब-वे, गंदगी पर 1000 जुर्माना, सुरक्षा को बाउंसर तैनात

0
रात 11 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा पटना का अंडरग्राउंड सब-वे, गंदगी पर 1000 जुर्माना, सुरक्षा को बाउंसर तैनात
patna underground subway

Patna Junction Underground Subway: बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे बनकर तैयार हो चुका है. इसके साफ़ सफाई और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई नियम बनाये गए हैं साथ ही यात्रियों के आने-जाने के लिए 8 गेटों का निर्माण किया गया है ताकि ट्रैफिक से बचा जा सके. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जवानों और अधिकारीयों की नियुक्ति की गई है.

गंदगी फैलाने पर 1 हजार रुपये जुर्माना

पटना स्मार्ट सिटी की महत्वाकांक्षी परियोजना, मल्टी-मॉडल हब से पटना जंक्शन तक जाने वाला प्रदेश का पहला अंडरग्राउंड सब-वे, अब रखरखाव के लिए हर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा. साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए नगर प्रशासन ने गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. सब-वे और मल्टी-मॉडल हब में स्वच्छता बनाए रखने के लिए 1 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा.

यात्रियों की सुरक्षा के लिए बाउंसरों की तैनाती

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सब-वे में बाउंसरों की तैनाती भी की गई है. इस नई सुविधा को लेकर आम लोगों में खुशी देखने को मिल रही है. रविवार को सब-वे के जरिए पटना जंक्शन और महावीर मंदिर जाने वालों की भारी भीड़ उमड़ी.

यात्रियों की सुविधा के लिए हिन्दी और अंग्रेजी में अनाउन्स्मेन्ट

यात्रियों की सुविधा के लिए सब-वे में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उद्घोषणाएं की जा रही हैं. ट्रैवेलेटर और एक्सेलेटर के उपयोग को लेकर जानकारी दी जा रही हैं. प्रशासन की योजना है कि जल्द ही स्थानीय भाषाओं और बोलियों में भी उद्घोषणाएं शुरू की जाएं, ताकि हर वर्ग के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें.

8 गेटों के जरिये होगा प्रवेश और निकास

पटना के मल्टी-मॉडल हब में यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए आठ गेटों का उपयोग निर्धारित किया गया है. गेट नंबर-1, जो प्रथम तल के रैंप से जुड़ा है, को छोटी चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश के लिए निर्धारित किया गया है. वहीं, गेट नंबर-6 से ये वाहन बाहर निकलेंगे.

गेट नंबर-7 को बनाया गया है आपातकालीन निकास

गेट नंबर-1 से 6 के बीच एक विशेष लेन बसों और अन्य वाहनों के लिए आरक्षित की गई है. निकास के दौरान तीन पहिया वाहन और टैक्सियों को केवल दाईं ओर घूमकर आर ब्लॉक की दिशा में जाने की अनुमति होगी. इन वाहनों को अटल पथ होते हुए एयरपोर्ट, फुलवारी , दानापुर जैसे इलाकों की ओर जाना होगा, लेकिन पटना जंक्शन की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है.

गेट नंबर-7 को आपातकालीन निकास के लिए रखा गया है. वहीं, गेट नंबर-2 (न्यू मार्केट रोड) और गेट नंबर-8 (बुद्धा मार्ग) को विशेष रूप से बसों के प्रवेश के लिए आरक्षित किया गया है. बसें क्लॉकवाइज घूमकर गेट नंबर-5 से बाहर निकलेंगी और उन्हें भी आर ब्लॉक की ओर जाने की अनुमति होगी, न कि पटना जंक्शन की ओर.

पैदल यात्रियों के लिए गेट नंबर-3, 4 और 7 निर्धारित किए गए हैं, ताकि वे बिना किसी बाधा के हब में प्रवेश और निकास कर सकें.

नयी ट्रैफिक व्यवस्था के अन्दर होंगे 40 से अधिक अधिकारी और जवान तैनात

स्टेशन इलाके को जाम मुक्त करने के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था लागु की जा रही है. जिसके बाद पटना जंक्शन गोलंबर, जीपीओ गोलम्बर और आस पास के इलाकों में 10 ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और 20 कांस्टेबल की तैनाती की गई है. अभी 4 और अधिकारी और 12 कांस्टेबल के अतिरिक्त जवानों की भी तैनाती होगी. नयी ट्रैफिक व्यवस्था चालू होने के बाद इन इलाकों में 14 पुलिस अधिकारी और 32 कांस्टेबल होंगे.

(सहयोगी सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: पटना से दिल्ली‑मुंबई‑पुरी जाने के लिए मिलेगी तुरंत सीट, रेलवे ने चलाया 16 समर स्पेशल ट्रेनें

Previous article रेलवे के ‘सुपर ऐप’ से सफर हुआ आसान, टिकट से लेकर स्टेटस चेकिंग तक एक ही जगह मिलेगी सारी सर्विस
Next article जोश में खो बैठे होश! ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ की जगह लगाए ‘जिंदाबाद’ के नारे, फिर मांगी माफी, देखें वीडियो
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel