[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना जंक्शन का अंडरग्राउंड सब-वे आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी CM नीतीश से करेंगे बात

पटना जंक्शन का अंडरग्राउंड सब-वे आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी CM नीतीश से करेंगे बात

0
पटना जंक्शन का अंडरग्राउंड सब-वे आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी CM नीतीश से करेंगे बात
पटना अंडरग्राउन्ड सब वे और आचार्य किशोर कुणाल जयंती की तस्वीर

Patna News: पटना जंक्शन के अंडरग्राउंड सब-वे को आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर रखने की दिशा में पहल शुरू हो गई है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि वे इस प्रस्ताव को अपने स्तर से आगे बढ़ाएंगे और मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में बातचीत करेंगे. यह घोषणा उन्होंने आचार्य किशोर कुणाल की पहली पुण्यतिथि पर ज्ञान भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान की.

श्रद्धांजलि सभा में आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र और महावीर मंदिर न्यास के सचिव सायण कुणाल ने यह मांग रखी कि पटना का पहला अंडरग्राउंड सब-वे, जो महावीर मंदिर से सीधे जुड़ा है, उनके पिता के नाम पर होना चाहिए. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल का जीवन सेवा और मानवता की मिसाल है.

सम्राट चौधरी ने आचार्य किशोर कुणाल पर क्या कहा?

सम्राट चौधरी ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल ने कैंसर पीड़ितों के लिए जो कार्य किए, वे समाज के लिए अद्वितीय हैं. उन्होंने धर्म को सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे समाज सेवा से जोड़ा. मंदिरों में मिलने वाले प्रसाद और चढ़ावे की राशि से महावीर कैंसर अस्पताल, महावीर वात्सल्य समेत नौ अस्पतालों की स्थापना कर उन्होंने हजारों जरूरतमंदों को राहत दी. उन्होंने कहा कि उनके कार्यों से देश के अन्य मठ-मंदिरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए.

‘बाबू मोशाय, जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए’

कार्यक्रम के दौरान सायण कुणाल भावुक हो गए. उन्होंने अपने पिता के विचारों को साझा करते हुए कहा कि पापा अक्सर कहते थे. न मुझे राज्य चाहिए, न स्वर्ग और न ही मोक्ष, गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी साधना है. उन्होंने राजेश खन्ना का प्रसिद्ध डायलॉग दोहराते हुए कहा, “बाबू मोशाय, जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए.”

सात लोगों को श्रवण कुमार पुरस्कार से किया गया सम्मानित

श्रद्धांजलि सभा में समाज सेवा और पारिवारिक समर्पण को सम्मानित करने की परंपरा को भी आगे बढ़ाया गया. विपरीत परिस्थितियों में माता-पिता की सेवा करने वाले सात लोगों को श्रवण कुमार पुरस्कार से सम्मानित किया गया. खास बात यह रही कि वर्ष 2010 से शुरू हुए इस पुरस्कार के इतिहास में पहली बार किसी बहू को यह सम्मान मिला. रामनगरी की पिंकी प्रियदर्शनी सिंह को अपनी सास की निस्वार्थ सेवा के लिए श्रवण कुमार पुरस्कार से नवाजा गया.

इसके अलावा पोस्टल पार्क के शंभू चौधरी को प्रथम, कृष्णानगर के रवि संगम को द्वितीय और आदर्श विहार कॉलोनी के प्रिय रंजन सैतव को तृतीय पुरस्कार दिया गया. वहीं परसा बाजार के अजय मुखर्जी, कंकड़बाग के तरुण कुमार और मैनपुरा के सिद्धांत कुमार को समर्पण पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Also Read: पटना चौथे दिन भी कोल्ड डे की चपेट में, बिहार में अगले 7 दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Previous article इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, किया ऐसा कारनामा हैरान रह गई दुनिया
Next article Best Home Remedies for Flaky Skin Treatment: फ्लीकी और झुर्रियों वाली त्वचा के लिए 5 बेहतरीन घरेलू नुस्खे
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel