[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अब पटना जंक्शन में ऐसे मिलेगी एंट्री, रेलवे ने बदल दिया नियम

अब पटना जंक्शन में ऐसे मिलेगी एंट्री, रेलवे ने बदल दिया नियम

0
अब पटना जंक्शन में ऐसे मिलेगी एंट्री, रेलवे ने बदल दिया नियम
पटना जंक्शन

Patna Junction: पटना जंक्शन अब पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक और सुरक्षित हो गया है. रेलवे प्रशासन ने यहां यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं. अब स्टेशन का संचालन काफी हद तक मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर किया जा रहा है.

क्या है नया नियम

नए नियम के अनुसार अब किसी भी यात्री को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले अपना टिकट दिखाना और उसका क्यूआर कोड स्कैन कराना जरूरी होगा. बिना टिकट या बिना स्कैन किए किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसके अलावा स्टेशन में एंट्री से पहले यात्रियों के सामान की जांच भी अनिवार्य कर दी गई है.

लेटेस्ट मशीनें लगाई गई

स्टेशन के एंट्री गेट पर लेटेस्ट सामान जांच मशीनें लगाई गई हैं. इन मशीनों से गुजरने के बाद ही यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश कर पाएंगे. इस व्यवस्था का मकसद यह है कि किसी भी संदिग्ध सामान या खतरनाक वस्तु को समय रहते पकड़ा जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

24 घंटे निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों के जरिए स्टेशन के हर कोने पर नजर रखी जा रही है. एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन लोगों से वसूला जा रहा जुर्माना

रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस के जवान लगातार स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे हैं. वहीं टिकट जांच की व्यवस्था भी पहले से ज्यादा सख्त कर दी गई है. टिकट निरीक्षकों की टीम प्लेटफॉर्म से लेकर प्रवेश द्वार तक यात्रियों के टिकट की जांच कर रही है. बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्रियों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन नई व्यवस्थाओं का पालन करें और सुरक्षा जांच में सहयोग दें. अधिकारियों का कहना है कि इन बदलावों से पटना जंक्शन पर यात्रा करना पहले से ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित हो जाएगा. साथ ही इससे स्टेशन को देश के आधुनिक रेलवे स्टेशनों की सूची में शामिल करने की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

अगले 5 साल में चालू होंगी 25 नई मिलें, सम्राट चौधरी बोले- अब AI को ताकत बनाएंगे किसान

Previous article मिडिल ईस्ट की जंग ने डुबोए निवेशकों के ₹22 लाख करोड़; 1300 अंक टूटा सेंसेक्स
Next article कितनी संपत्ति के मालिक हैं UK07 Rider अनुराग डोभाल? लाइव आकर किया था सुसाइड अटेम्प्ट
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel