[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना चोरी का मोबाइल बना ‘बैंक की चाबी’, पटना जंक्शन पर 64 हजार की साइबर लूट

चोरी का मोबाइल बना ‘बैंक की चाबी’, पटना जंक्शन पर 64 हजार की साइबर लूट

0
चोरी का मोबाइल बना ‘बैंक की चाबी’, पटना जंक्शन पर 64 हजार की साइबर लूट
सांकेतिक तस्वीर

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna News:
पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर एक यात्री के साथ बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है. बदमाशों ने मोबाइल फोन चोरी कर उसी के जरिए बैंक खाते से 64 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना के बाद रेल साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है.

प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर हुई मोबाइल चोरी

मिली जानकारी के अनुसार रामकृष्णानगर के नंदलाल छपरा निवासी कुंदन कुमार पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर रेस्ट रूम के पास खड़े थे. इसी दौरान किसी बदमाश ने उनके पॉकेट से मोबाइल फोन चोरी कर लिया और फरार हो गया.

सिम से बनाई UPI ID और की निकासी

चोरी हुए मोबाइल में लगा सिम बैंक खाते, पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक था. इसी का फायदा उठाकर बदमाश ने UPI ID बनाई और खाते से 64 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली.

Patna News: बैंक स्टेटमेंट से हुआ खुलासा

पीड़ित को घटना की जानकारी तब मिली जब उन्होंने बैंक शाखा से स्टेटमेंट निकलवाया. इसमें पता चला कि खाते से 64 हजार रुपये पहले ही निकाल लिए गए हैं. इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना बैंक खाता बंद कराया.

रेल साइबर थाने में केस दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने रेल साइबर थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

ALSO READ: पटना में 30 साल बाद बड़ा झटका, मकान मालिकों पर बढ़ा होल्डिंग टैक्स का बोझ, 15% की बढ़ोतरी लागू, जानिए नई व्यवस्था

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel