[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना होटल कांड में बड़ा एक्शन, हिडन विला होटल का मैनेजर रोहित गिरफ्तार

पटना होटल कांड में बड़ा एक्शन, हिडन विला होटल का मैनेजर रोहित गिरफ्तार

0
पटना होटल कांड में बड़ा एक्शन, हिडन विला होटल का मैनेजर रोहित गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

Patna Hotel Case: पटना के रूपसपुर इलाके के Hidden Villa होटल के मैनेजर रोहित और होटल स्टाफ काजू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि होटल प्रबंधन की लापरवाही और संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले रविवार को रूपसपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था. अब जांच में होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद मैनेजर और स्टाफ पर भी शिकंजा कस दिया गया है.

पिता के सामने बेटी को खींचकर ले जाने की कोशिश

बेगूसराय की रहने वाली एक छात्रा पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देने अपने पिता के साथ पटना आई थी. दोनों शनिवार रात रूपसपुर थाना क्षेत्र के Hidden Villa होटल में रुके थे. रात करीब 12 बजे शराब के नशे में धुत एक युवक होटल के कमरे में घुस गया और छात्रा का हाथ पकड़कर उसे जबरन बाहर ले जाने लगा. छात्रा के शोर मचाने पर उसके पिता की नींद खुल गई. पिता और बेटी ने किसी तरह आरोपी का विरोध किया, जिसके बाद वह वहां से भाग निकला.

होटल की बड़ी लापरवाही आई सामने

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि होटल वालों ने पहचान पत्र लेने के बावजूद रजिस्टर में उनकी पूरी एंट्री नहीं की थी. सिर्फ हस्ताक्षर करवाकर कमरा दे दिया गया. इतना ही नहीं, कमरे का लॉक भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा था. इसी वजह से आरोपी आसानी से अंदर घुस गया.

पिता ने कहा कि घटना के बाद जब उन्होंने पुलिस को फोन किया तो होटल प्रबंधन उन्हें ही डराने-धमकाने लगा. पुलिस जब होटल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज मांगी गई तो होटल वालों ने कैमरा खराब होने की बात कही.

आरोपी निकला होटल का ही कर्मचारी

पीड़ित पिता ने अपने मोबाइल से आरोपी युवक का वीडियो बना लिया था. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि होटल का ही स्टाफ था. इसके बाद पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की . अब इस मामले में रोहित और स्टाफ काजू की भी गिरफ्तारी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि होटल में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था और कई गंभीर गड़बड़ियां मिली हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

होटल में शराब पार्टी और अवैध गतिविधियों की जांच

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि होटल के कई कमरों में लड़के-लड़कियां शराब पी रहे थे. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि होटल में बिना अनुमति शराब पार्टी या दूसरी अवैध गतिविधियां तो नहीं चल रही थीं.

रूपसपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. अगर होटल प्रबंधन की और भी लापरवाही सामने आती है तो आगे और कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पटना जू की जमीन पर बढ़ सकता है एयरपोर्ट का रनवे, नया प्लान तैयार, जल्द शुरू होगा सर्वे

Previous article भीषण गर्मी में जल संकट से बेहाल मुंगेर, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
Next article Arrah News: खटाल के कारण पश्चिमी रेलवे ओवरब्रिज पर मंडरा रहा खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel