[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में उमस और तेज धूप का असर जारी, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना; मानसून कमजोर, बारिश के आसार बेहद कम

पटना में उमस और तेज धूप का असर जारी, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना; मानसून कमजोर, बारिश के आसार बेहद कम

0
पटना में उमस और तेज धूप का असर जारी, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना; मानसून कमजोर, बारिश के आसार बेहद कम
पटना में उमस और तेज धूप का असर जारी

Patna Weather Update News: राजधानी पटना में आज सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी हो रही है. इससे लोगों को दिन की शुरुआत से ही बेचैनी और गर्मी का अनुभव हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. नमी अधिक रहने की वजह से लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी महसूस होगी, जिससे उमस और असहजता बढ़ सकती है.

मानसून की सुस्ती बनी परेशानी की वजह

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल पटना और आसपास के इलाकों में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है. इसी कारण बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश की संभावना बेहद कम बनी हुई है. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं मौसम को और कठिन बना सकती हैं.

50–60 किमी/घंटा तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.इसके साथ ही मध्यम दर्जे की गरज-चमक और वर्षा होने की संभावना जताई गई है. चेतावनी विशेष रूप से किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रा कर रहे नागरिकों के लिए जारी की गई है.

Whatsapp Image 2026 06 16 At 7.54.52 Am
Imd द्वारा चेतावनी

कई जिलों में गर्मी से मिल सकती है राहत

विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर, वैशाली और सारण के कई प्रखंड इस मौसम प्रणाली के प्रभाव में रहेंगे. वहीं पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के कुछ इलाकों में भी मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों के भीतर रहने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने और बिजली चमकने के समय खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की है.

खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने किसानों को भी सलाह दी है कि वे खेतों में चल रहे कार्यों को फिलहाल रोक दें और मौसम सामान्य होने के बाद ही दोबारा काम शुरू करें. प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और सतर्कता बरतने को कहा है.

ALSO READ: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बदला ठिकाना, अब 5 देशरत्न मार्ग में रहेंगे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel