[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना के फुलवारी शरीफ में अभी नहीं चलेगा बुलडोजर, डीएम के फैसले के बाद प्रतिवाद मार्च स्थगित

पटना के फुलवारी शरीफ में अभी नहीं चलेगा बुलडोजर, डीएम के फैसले के बाद प्रतिवाद मार्च स्थगित

0
पटना के फुलवारी शरीफ में अभी नहीं चलेगा बुलडोजर, डीएम के फैसले के बाद प्रतिवाद मार्च स्थगित
बैठक में जिलाधिकारी

Patna News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट)
फुलवारी शरीफ में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ तथा आवास और रोजगार की मांग को लेकर 17 जून को प्रस्तावित प्रतिवाद मार्च को भाकपा (माले) ने फिलहाल स्थगित कर दिया है. यह निर्णय पटना जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद लिया गया.

बुलडोजर कार्रवाई पर डीएम का स्पष्ट आश्वासन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी गरीब परिवार के घर पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, उसके बाद ही कोई कार्रवाई हो.

पुनर्वास और भूमि पर्चा पर दिए गए निर्देश

बैठक में फुलवारी अंचलाधिकारी को खड़िहा मुसहरी, पलंगा मुसहरी तथा नत्थूपुर रेलवे लाइन किनारे बसे नट समुदाय के परिवारों को 15 दिनों के भीतर भूमि पर्चा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया. साथ ही लंबे समय से रुकी हुई विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं को तत्काल शुरू करने पर भी चर्चा हुई.

भाकपा (माले) ने आंदोलन किया स्थगित

भाकपा (माले) प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में गरीब परिवारों के आवास, पुनर्वास और अन्य जनसमस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई. प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद 17 जून को प्रस्तावित प्रतिवाद मार्च को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.

Whatsapp Image 2026 06 15 At 1.31.15 Pm
बैठक में कई अधिकारी मौजूद

आगे की रणनीति पर 22 जून को होगी समीक्षा

भाकपा (माले) नेताओं ने कहा कि संगठन गरीबों के आवास, जमीन, पेंशन और रोजगार के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगा. यदि प्रशासन अपने आश्वासनों को लागू नहीं करता है तो आगे की रणनीति तय की जाएगी. इन मुद्दों की प्रगति की समीक्षा के लिए अगली बैठक 22 जून को आयोजित की जाएगी.

बैठक में कई अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. एस.एम. त्यागराजन, एसपी सिटी पूर्वी परिचय कुमार, बीडीओ फुलवारी विजय कुमार मिश्रा, सीओ सुनील कुमार, पटना सदर डीएसपी टू रंजन कुमार, फुलवारीशरीफ एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह सहित भाकपा (माले) के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

ALSO READ: जहां छात्राएं पहनती थीं सलवार-सूट, अब पैंट-शर्ट में आएंगी नजर, पटना वीमेंस कॉलेज ने बदला ड्रेस कोड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel