[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दानापुर के सहयोग शिविर में लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें, पीएम आवास से लेकर राशन कार्ड तक के मामले पहुंचे

दानापुर के सहयोग शिविर में लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें, पीएम आवास से लेकर राशन कार्ड तक के मामले पहुंचे

0
दानापुर के सहयोग शिविर में लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें, पीएम आवास से लेकर राशन कार्ड तक के मामले पहुंचे
दानापुर सहयोग शिविर

Patna News: (संजय कुमार की रिपोर्ट)
दानापुर में आम लोगों की समस्याओं और जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से बिहार सरकार की पहल पर मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 8, 9, 10 और 11 के लिए न्यू टी ताराचक्र स्थित कुसुम सामुदायिक भवन के समीप सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें और आवेदन जमा किए.

प्रधान सचिव के आगमन की थी तैयारी

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के संभावित दौरे को लेकर शिविर स्थल पर विशेष तैयारियां की गई थीं. हालांकि दोपहर तक उनके नहीं पहुंचने की जानकारी मिली. इसके बावजूद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर का संचालन जारी रहा.

दोपहर तक पहुंचे करीब 20 आवेदन

शिविर में सुबह 10 बजे से लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज करानी शुरू कर दीं. शुरुआती घंटों में लोगों की अच्छी भागीदारी रही, लेकिन दोपहर साढ़े 11 बजे के बाद काउंटरों पर आवेदकों की संख्या कम हो गई. दोपहर 12 बजे तक करीब 20 आवेदन प्राप्त हुए थे.

कई विभागों के लगाए गए काउंटर

शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे, जहां लोग अपनी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा कर सके. पीएम आवास योजना, परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता, मद्य निषेध एवं निबंधन, श्रम संसाधन, उद्योग, गृह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, सहकारिता, समाज कल्याण, स्वास्थ्य तथा पशुपालन विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए.

पीएम आवास, जमीन और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें

शिविर में पीएम आवास योजना, भूमि विवाद, राशन कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन, सड़क और नाली निर्माण जैसी समस्याओं से संबंधित आवेदन बड़ी संख्या में प्राप्त हुए. अधिकारियों ने बताया कि त्वरित निष्पादन योग्य मामलों का निपटारा शिविर स्थल पर ही किया जाएगा, जबकि अन्य मामलों का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा.

कई काउंटरों पर कर्मी नहीं मिले

शिविर के दौरान कुछ विभागीय काउंटरों पर कर्मियों की अनुपस्थिति भी देखने को मिली. इसके कारण कुछ लोगों को संबंधित विभागों तक अपनी शिकायत पहुंचाने में परेशानी हुई.

एसडीओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

दानापुर एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय ने शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने शिकायतों के त्वरित निष्पादन और लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

अन्य स्थानों पर भी लगे शिविर

नगर परिषद क्षेत्र के अलावा मुबारकपुर मध्य विद्यालय परिसर, खगौल स्थित जेएन लाल कॉलेज, दियारा क्षेत्र के पतलापुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय तथा हेतनपुर पंचायत के माधोपुर मध्य विद्यालय में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए. इन शिविरों में बीडीओ आलोक कुमार, सीओ चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

कई अधिकारी रहे उपस्थित

शिविर में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रशासक पंकज कुमार, नगर प्रबंधक अमरेंद्र कुमार, बीईओ विनोद कुमार विकास, स्वच्छता पदाधिकारी अपर्णा कुमारी, कनीय अभियंता दिवाकर कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

ALSO READ: पटना न्यू बाईपास पर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel