[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में बिना OTP के साइबर ठगों ने उड़ाए लाखों रुपये, जांच में जुटी पुलिस

पटना में बिना OTP के साइबर ठगों ने उड़ाए लाखों रुपये, जांच में जुटी पुलिस

0
पटना में बिना OTP के साइबर ठगों ने उड़ाए लाखों रुपये, जांच में जुटी पुलिस
(सांकेतिक तस्वीर)

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Cyber Fraud Case:
पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी निवासी संजीव कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गये. हैरानी की बात यह है कि उन्होंने न तो किसी को अपने बैंक खाते की जानकारी दी और न ही कोई ओटीपी साझा किया, इसके बावजूद उनके तीन खातों से 1.63 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. इस मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

कुछ ही देर में तीन खातों से निकले पैसे

संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके खातों से कुछ ही समय के अंतराल में रुपये निकाले गये. इसमें एक खाते से 96 हजार रुपये, दूसरे खाते से 30 हजार रुपये और तीसरे खाते से 37 हजार रुपये की निकासी हुई है. साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इंस्टाग्राम पर सस्ती ड्रेस के झांसे में गंवाये 87 हजार

साइबर ठगों ने सुल्तानगंज की रहने वाली गीता कुमारी को भी अपना शिकार बनाया. गीता ने इंस्टाग्राम पर एक ऑनलाइन साइट पर कम कीमत में अच्छी ड्रेस देखी थी. खरीदारी के लिए उन्होंने एक हजार रुपये भेजे, लेकिन ऑर्डर कंफर्म नहीं हुआ.

रिफंड के नाम पर धीरे-धीरे की ठगी

ऑर्डर पूरा करने के नाम पर ठगों ने पहले 1450 रुपये और जमा करने को कहा. साथ ही पहले भेजे गये पैसे वापस करने का भरोसा दिया. इसके बाद अलग-अलग बहानों से गीता कुमारी से कुल 87 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली गयी. उन्होंने भी साइबर थाने में केस दर्ज कराया है.

साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क

बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी और ऑनलाइन भुगतान से जुड़ी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए. सोशल मीडिया पर मिलने वाले कम कीमत वाले ऑफर और अनजान वेबसाइट से खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

ALSO READ: पटना में फर्जी माइनिंग ऑफिसर बनकर की लाखों की ठगी, जब्त ट्रक छुड़वाने का दिया झांसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel