[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में साइबर ठगों का नया खेल, न OTP आया, न SMS… फिर भी खाते से उड़ गए 2.79 लाख रुपये

पटना में साइबर ठगों का नया खेल, न OTP आया, न SMS… फिर भी खाते से उड़ गए 2.79 लाख रुपये

0
पटना में साइबर ठगों का नया खेल, न OTP आया, न SMS… फिर भी खाते से उड़ गए 2.79 लाख रुपये
सांकेतिक तस्वीर

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Cyber Fraud: पटना के फुलवारीशरीफ निवासी शाहिद अनवर अशरफी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 2.79 लाख रुपये चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में निकाल लिए. हैरानी की बात यह रही कि पैसे निकलने के दौरान न तो उनके मोबाइल पर कोई OTP आया और न ही बैंक की ओर से कोई SMS अलर्ट मिला.

बैंक स्टेटमेंट देखने पर हुआ खुलासा

शाहिद अनवर ने बताया कि उन्होंने किसी को ट्रांजेक्शन की अनुमति नहीं दी थी. जब बैंक स्टेटमेंट निकाला गया, तब खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिली. मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बैंक कर्मियों की भूमिका पर भी संदेह जताया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

KYC अपडेट के नाम पर महिला से 99 हजार रुपये की ठगी

पटना के कुर्जी की रहने वाली श्वेता कुमारी भी साइबर ठगी का शिकार हो गईं. ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर फोन किया और KYC अपडेट कराने का झांसा दिया. बातचीत के दौरान उसने बैंक खाते, डेबिट कार्ड की जानकारी और OTP हासिल कर लिया. इसके बाद खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए.

साइबर थाने में दर्ज हुई शिकायत

श्वेता कुमारी ने भी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और साइबर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

ALSO READ: CNLU के छात्रों के लिए जरूरी खबर, कम नंबर आए हैं? 4 जुलाई तक करें री-चेकिंग के लिए आवेदन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel