[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में साइबर ठगों का बड़ा खेल, चार लोगों से लाखों की ठगी, अलग-अलग तरीकों से दिया झटका

पटना में साइबर ठगों का बड़ा खेल, चार लोगों से लाखों की ठगी, अलग-अलग तरीकों से दिया झटका

0
पटना में साइबर ठगों का बड़ा खेल, चार लोगों से लाखों की ठगी, अलग-अलग तरीकों से दिया झटका
सांकेतिक तस्वीर

Patna Cyber Crime News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना में साइबर अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां साइबर बदमाशों ने चार अलग-अलग लोगों के बैंक खातों से कुल 9.16 लाख रुपये की निकासी कर ली. ठगी के विभिन्न तरीकों में बिजली मीटर अपडेट, IPO निवेश और मोबाइल हैकिंग जैसे हथकंडे शामिल थे. सभी पीड़ितों ने साइबर थाने में मामला दर्ज करा दिया है.

बिजली मीटर अपडेट के नाम पर 2.77 लाख की ठगी

शाहपुर निवासी राहुल कुमार को साइबर ठगों ने बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर फोन किया. उन्हें मीटर अपडेट करने के नाम पर 100 रुपये का रिचार्ज करने को कहा गया और उनका CA नंबर भी बताया गया. इसके बाद उनके खाते से 2.77 लाख रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

IPO निवेश के नाम पर 3.90 लाख की धोखाधड़ी

रूपसपुर निवासी रंजीत लाल को शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया गया. ठगों ने उन्हें IPO एलॉटमेंट के नाम पर पैसा निवेश करने को कहा. रंजीत ने आठ किस्तों में कुल 3.90 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद ठगों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया. शिकायत के बाद कुछ रकम को होल्ड पर रखा गया है.

मोबाइल हैक कर दो लोगों से की गई ठगी

साइबर अपराधियों ने पिपलांवा निवासी अखिलेश कुमार का मोबाइल फोन हैक कर उनके खाते से 1.25 लाख रुपये निकाल लिए. वहीं रूकनपुरा निवासी खगेंद्र प्रजापति के मोबाइल को भी हैक कर 1.24 लाख रुपये की निकासी कर ली गई. दोनों मामलों में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

साइबर थाना में दर्ज हुए कई केस

सभी पीड़ितों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ लेन-देन को होल्ड पर भी रखा गया है.

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या निवेश ऑफर पर भरोसा न करें और सतर्क रहें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके.

ALSO READ: बिहार मैट्रिक 2026 अंक पत्र जारी, गलतियों में सुधार की अंतिम तारीख 20 जून, छात्रों के लिए बड़ी खबर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel