[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना के फुलवारीशरीफ में सहपाठी का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, मारपीट और लूटपाट का मामला, दो गिरफ्तार

पटना के फुलवारीशरीफ में सहपाठी का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, मारपीट और लूटपाट का मामला, दो गिरफ्तार

0
पटना के फुलवारीशरीफ में सहपाठी का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, मारपीट और लूटपाट का मामला, दो गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime News : स्कूल के दो छात्रों द्वारा अपने ही सहपाठी को बुलाकर मारपीट करने, उसका न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपित किशोरों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से बरामद मोबाइल फोन में पीड़ित का न्यूड वीडियो भी मिला है.

रुपये की मांग का विरोध करने पर की मारपीट

एसडीपीओ-1 फुलवारीशरीफ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को बिड़ला कॉलोनी निवासी एक महिला ने फुलवारीशरीफ थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई. महिला के अनुसार, उसके पुत्र को उसके ही स्कूल के दो छात्र ने बुलाया और उससे रुपये की मांग की. रुपये देने से इनकार करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसका न्यूड वीडियो बना लिया. इसके बाद उसे रेलवे ट्रैक के पास छोड़ दिया.

ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराए, चेन और रैकेट भी छीना

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने पीड़ित के मोबाइल फोन से ऑनलाइन चार हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए. इसके अलावा उसकी सोने की चेन और बैडमिंटन रैकेट भी छीन लिया.

मोबाइल से मिला न्यूड वीडियो

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच में पीड़ित का न्यूड वीडियो भी मिला है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: कभी शराबियों की गली कहलाने वाली यह जगह, अब शिक्षा और कारोबार का नया हब बन गई है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel