[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना के एक निजी स्कूल के सीनियर छात्र को जूनियर ने फिल्मी स्टाइल में किया अगवा, पुलिस ने कहा…

पटना के एक निजी स्कूल के सीनियर छात्र को जूनियर ने फिल्मी स्टाइल में किया अगवा, पुलिस ने कहा…

0
पटना के एक निजी स्कूल के सीनियर छात्र को जूनियर ने फिल्मी स्टाइल में किया अगवा, पुलिस ने कहा…
सांकेतिक तस्वीर

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Crime News : दीघा स्थित एक निजी स्कूल के सीनियर छात्र को गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे जूनियर छात्रों ने कार में बैठाकर कथित तौर पर अगवा कर लिया और मारपीट के बाद वापस स्कूल गेट पर छोड़ दिया. घटना के बाद स्कूल परिसर और दीघा थाना क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. हालांकि पुलिस ने इसे अपहरण नहीं, बल्कि आपसी विवाद का मामला बताया है.

मार्कशीट लेने पहुंचा था छात्र

जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका छात्र अपनी मार्कशीट लेने स्कूल पहुंचा था. उसका स्कूल के ही दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक जूनियर छात्र से पहले से विवाद चल रहा था. सीनियर छात्र को देखते ही जूनियर ने अपने साथियों को बुला लिया. कुछ ही देर में कार से पहुंचे चार-पांच युवकों ने स्कूल गेट से बाहर निकलते ही सीनियर छात्र को पकड़ लिया और जबरन कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए.

मारपीट के बाद स्कूल गेट पर छोड़ा

बीच सड़क पर हुई इस घटना को देखकर लोगों ने इसे अपहरण समझ लिया और पुलिस को सूचना दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी और दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. इधर आरोपित छात्र सीनियर को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई. बाद में उसे वापस स्कूल गेट पर छोड़ दिया गया. पुलिस ने छात्र को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया.

पुलिस ने कहा- अपहरण नहीं, आपसी विवाद

डीएसपी विधि-व्यवस्था-1 कृष्ण मुरारी ने बताया कि स्कूल के जूनियर और सीनियर छात्र के बीच पहले से विवाद था. इसी विवाद के कारण छात्र को कार से ले जाया गया और बाद में वापस छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे अपहरण समझ लिया, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला अपहरण का नहीं है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है. फिलहाल पीड़ित छात्र की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel