[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में हथियार और 4.60 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार, वांटेड अपराधी भी दबोचा गया

पटना में हथियार और 4.60 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार, वांटेड अपराधी भी दबोचा गया

0
पटना में हथियार और 4.60 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार, वांटेड अपराधी भी दबोचा गया
सभी गिरफ्तार अपराधियों की फाइल फोटो

Patna Crime News : मनेर थाना क्षेत्र के चर्च जमुनीपुर मोहल्ले के समीप पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वांटेड अपराधी समेत चार लोगों को हथियार और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

दानापुर-2 के डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि सिटी एसपी पश्चिम को गुप्त सूचना मिली थी कि सारण जिले के कुछ अपराधी बड़ी मात्रा में हथियार और नकदी लेकर पटना जिले के मनेर इलाके में पहुंचे हैं. सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश पर मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

पुलिस टीम ने चर्च जमुनीपुर के समीप घेराबंदी कर ऑटो सवार चार संदिग्धों को पकड़ा. जांच के दौरान उनके पास से हथियार, कारतूस और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई.

वांटेड अपराधी भी शामिल

गिरफ्तार आरोपितों में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवंत टोला निवासी आकाश कुमार शामिल है, जो पूर्व से वांछित अपराधी बताया जा रहा है. उसके खिलाफ डोरीगंज थाना में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. अन्य गिरफ्तार आरोपितों में सूरज कुमार, सोनू कुमार और मिथुन कुमार शामिल हैं.

हथियार और नकदी बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 4 लाख 60 हजार रुपये नकद, दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद सामान को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है.

न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को सभी चारों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

Previous article NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए
Next article गया के मानपुर में विश्व संगीत दिवस पर कथक नृत्य कार्यशाला शुरू: लखनऊ घराने की खुशी कुमारी देंगी फ्री ट्रेनिंग
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel