[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना के बाढ़ में अपराधियों का तांडव, ऑटो लूट की कोशिश, पिस्तौल दिखाकर धमकी और टेंपो स्टैंड में तोड़फोड़ का मामला दर्ज

पटना के बाढ़ में अपराधियों का तांडव, ऑटो लूट की कोशिश, पिस्तौल दिखाकर धमकी और टेंपो स्टैंड में तोड़फोड़ का मामला दर्ज

0
पटना के बाढ़ में अपराधियों का तांडव, ऑटो लूट की कोशिश, पिस्तौल दिखाकर धमकी और टेंपो स्टैंड में तोड़फोड़ का मामला दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime News : थाना क्षेत्र में मारपीट, लूट के प्रयास, धमकी और तोड़फोड़ से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ऑटो लूटने का प्रयास, विरोध पर चालक को पीटकर किया अधमरा

थाना क्षेत्र के ललितपुर गांव के पास असामाजिक तत्वों ने दिनदहाड़े एक ऑटो लूटने का प्रयास किया. विरोध करने पर चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी और उससे 4,500 रुपये भी छीन लिए. पीड़ित पंडारक थाना क्षेत्र के टाडापर गांव निवासी शशि शंकर कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले सवारी बैठाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था. उसी रंजिश में ललितपुर गांव के पास घात लगाकर बैठे लोगों ने उसकी गाड़ी रोककर लूटने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

दवा लेने जा रहे युवक को पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

बुढ़नीचक विश्वकर्मा मंदिर के पास दवा लेने जा रहे कुश कुमार को कुछ लोगों ने घेर लिया. आरोप है कि आरोपितों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया. पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन आरोपित उसके घर पहुंचे और फिर से जान से मारने की धमकी दी. उसने बताया कि पहली बार थाने में दिया गया आवेदन गायब हो गया था. दोबारा आवेदन देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया.

टेंपो स्टैंड में तोड़फोड़, 10 दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

बाढ़ के कोंदी रोड स्थित टेंपो स्टैंड में वर्चस्व को लेकर हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है. पंडारक थाना क्षेत्र के टाडापर गांव निवासी राजवर्धन कुमार यादव ने शिकायत में बताया कि कोंदी टेंपो स्टैंड पर उनकी गाड़ी में बासोबागी गांव निवासी ललन यादव और प्रह्लाद यादव ने पहुंचकर तोड़फोड़ की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel