[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मसौढ़ी मुठभेड़ पर आईजी जितेंद्र राणा ने कहा – खाकी पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

मसौढ़ी मुठभेड़ पर आईजी जितेंद्र राणा ने कहा – खाकी पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

0
मसौढ़ी मुठभेड़ पर आईजी जितेंद्र राणा ने कहा – खाकी पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे आईजी

(पटना से अजीत/मसौढ़ी से अजय की रिपोर्ट)
Patna Encounter : पटना जोन के आईजी जितेंद्र राणा मसौढ़ी के मणिचक में हुई पुलिस-अपराधी मुठभेड़ के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान उनके तेवर काफी सख्त नजर आये. उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए अपराधियों को सीधे चेतावनी दी कि खाकी पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में एक अपराधी ढेर हो गया है, जबकि सात को भारी हथियारों और नकदी के साथ दबोच लिया गया है.

अपहृत रंजन को बचाने गई टीम पर किया था हमला

घटनास्थल पर मौजूद आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि बीते शुक्रवार की देर शाम पुलिस अपहरण के शिकार युवक को बचाने के लिए मणिचक पहुंची थी, जहां अपराधियों ने हमला कर दिया. जवाबी फायरिंग में एक अपराधी मोहम्मद मुजफ्फर का पुत्र मोहम्मद हैदर अली जो सोनकुकरा का रहने वाला है, उसकी मौत हो चुकी है. पुलिस पर हमला कानून का अपमान है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा.

आधुनिक हथियार और 3.98 लाख रुपये बरामद

पुलिस ने इस घटना में शामिल सातों अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आधुनिक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और 3.98 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. आईजी जितेंद्र राणा ने मुठभेड़ के दौरान साहस का परिचय देने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की. साथ ही, उन्होंने घटना के दौरान पुलिस का साथ देने वाले स्थानीय निवासियों का भी आभार व्यक्त किया. आईजी ने निर्देश दिये हैं कि गिरफ्तार सभी सात अपराधियों के पूरे आपराधिक इतिहास को खंगाला जाये. मौके पर पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार, एएसपी कमल मीणा व मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती के अलावे भारी पुलिस बल मौजूद था.

Also Read: पटना में मुठभेड़ में घायल बदमाश मोहम्मद हैदर की मौत, थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी इलाजरत, जानिए पूरा मामला

घायल पुलिस पदाधिकारियों से एम्स में मिले आईजी

इससे पहले मुठभेड़ में घायल हुए पुलिस पदाधिकारियों का हालचाल जानने के लिए आईजी जितेन्द्र कुमार राणा शनिवार को पटना एम्स पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में भर्ती दोनों घायल पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान एम्स में पुलिस अधिकारियों और परिजनों की आवाजाही दिनभर बनी रही तथा अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल देखा गया.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 2.36.19 Pm
एम्स में पुलिसकर्मियों से मिले आईजी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम मुठभेड़ के दौरान मसौढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई थी, जबकि सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई थी.

दोनों जांबाज पुलिसकर्मियों की स्थिति खतरे से बाहर

शनिवार की दोपहर एम्स पहुंचे आईजी जितेन्द्र कुमार राणा ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने डॉक्टरों को दोनों घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आईजी राणा ने कहा कि घायल पुलिस पदाधिकारियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान साहस, बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया है.

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने आईजी को बताया कि दोनों पुलिस पदाधिकारियों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं. आईजी ने परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा.

Pratibha Samman 1
फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें
Previous article जनता दरबार में भूमि विवादों पर सुनवाई, पुराने मामले को भेजा गया न्यायालय
Next article औरंगाबाद में जर्जर दोमुहान पुल से गुजर रहे ओवरलोडेड ट्रक, बड़े हादसे का खतरा बढ़ा
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel