[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में पुलिस चौकी से 100 गज दूर अवर सचिव के घर से लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

पटना में पुलिस चौकी से 100 गज दूर अवर सचिव के घर से लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

0
पटना में पुलिस चौकी से 100 गज दूर अवर सचिव के घर से लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

Patna Crime : (संजय कुमार की रिपोर्ट) दानापुर के देवपुरम कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना लखनी बिगहा पुलिस चौकी से महज 100 गज की दूरी पर हुई. चोरों ने सचिवालय के विधि विभाग में कार्यरत अवर सचिव वरुण कुमार पाण्डेय के घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. वहीं पड़ोसी के घर से सरिया चोरी किए जाने की भी सूचना है.

गांव गए थे परिजन, खाली घर पाकर वारदात

देवपुरम कॉलोनी निवासी वरुण कुमार पाण्डेय ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उनके पिता, भाई और भाभी 6 जून को घर बंद कर रोहतास जिले के अपने पैतृक गांव करूप काराकार गए हुए थे. शुक्रवार रात पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी.

घर का सामान बिखरा मिला

सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए. प्रथम मंजिल के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी और पलंग को भी क्षतिग्रस्त किया गया.

जेवरात, बर्तन और गैस सिलेंडर भी चोरी

पीड़ित के अनुसार चोर सोने-चांदी के जेवरात, पीतल के बर्तन, गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है.

घटनास्थल से मिले औजार

घटना की सूचना डायल-112 और स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की. घटनास्थल से छेनी, रॉड और पेचकस बरामद किए गए हैं, जिन्हें चोरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने की आशंका है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके.

इसे भी पढ़ें : पटना में बैंक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर चोर ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Previous article पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बंजरिया में किसानों ने देखा लाइव प्रसारण
Next article घूसखोर अधिकारियों पर बिहार राजस्व विभाग का एक्शन, 70 पर कार्रवाई, 17 सस्पेंड
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel