[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अब पटना में नहीं चलेंगे कोचिंग सेंटर, शहर के बाहर बनेगा हब, खान सर-रौशन आनंद विवाद के बीच CM सम्राट का बड़ा ऐलान

अब पटना में नहीं चलेंगे कोचिंग सेंटर, शहर के बाहर बनेगा हब, खान सर-रौशन आनंद विवाद के बीच CM सम्राट का बड़ा ऐलान

0
अब पटना में नहीं चलेंगे कोचिंग सेंटर, शहर के बाहर बनेगा हब, खान सर-रौशन आनंद विवाद के बीच CM सम्राट का बड़ा ऐलान
सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Patna Coaching New Rule: पटना में खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा संकेत दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि पटना में चल रहे कोचिंग संस्थानों के लिए एक अलग और व्यवस्थित केंद्र विकसित किया जाएगा. इसके लिए कोचिंग संस्थानों को शहर से बाहर बसाने की योजना पर काम किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. ऐसे में कोचिंग संस्थानों को भी बेहतर माहौल और सुविधाएं मिलनी चाहिए.

पटना शहर से बाहर होगा कोचिंग हब

नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों का एक ऑर्गनाइज्ड सेंटर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से बाहर एक स्थान पर स्थापित किया जाए. सरकार वहां आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. इससे छात्रों को भी बेहतर माहौल मिलेगा और ट्रैफिक व भीड़ की समस्या भी कम होगी.

खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच आया बयान

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार के दो चर्चित कोचिंग संचालकों के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सरकारी नौकरी में सफलता को लेकर शुरू हुई क्रेडिट की लड़ाई धीरे-धीरे सड़क, थाना, कोर्ट और जेल तक पहुंच गई. 4 जून को खान ग्लोबल स्टडीज में तोड़फोड़ की घटना हुई थी. इस मामले में रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

फायरिंग वीडियो से बढ़ा विवाद

इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खान सर को लेकर भी आरोप लगाए गए. मामले में उनके दो सुरक्षा गार्ड जेल चले गए और फैसल खान पर भी गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा. हालांकि अदालत से उन्हें राहत मिल गई, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने खान सर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप लगातार चर्चा में हैं.

हर वार्ड में बनेगा सब्जी हाट

मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग को निर्देश दिया कि पटना के सभी वार्डों में आधुनिक सब्जी हाट विकसित किए जाएं. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जहां दूध, सब्जी, मछली और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें एक ही जगह उपलब्ध हों. इससे लोगों को सुविधा मिलेगी और बाजार व्यवस्था भी बेहतर होगी.

गंगा को स्वच्छ रखने पर जोर

मुख्यमंत्री ने शहरवासियों से अपने घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के जरिए गंदे पानी को साफ किया जाएगा. इससे गंगा नदी में गंदगी जाने से रोका जा सकेगा.

बरसात से पहले सड़क और नालों की मरम्मत का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी सड़क या नाला निर्माण के दौरान तोड़ा गया है, उसे बारिश से पहले ठीक कर लिया जाए. उन्होंने कहा कि बरसात खत्म होने तक नई परियोजनाओं की शुरुआत नहीं की जाए. इससे आम लोगों को कम परेशानी होगी और शहर की व्यवस्था बनी रहेगी.

66 हजार एकड़ में बसाया जाएगा नया शहर

मुख्यमंत्री ने बिहार के सबसे महत्वाकांक्षी शहरी विकास प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पटना से भी बड़ा एक नया शहर विकसित किया जाएगा. 66 हजार एकड़ में प्रस्तावित नए पाटलिपुत्र टाउनशिप में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सफाई, पेयजल और बिजली जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाउनशिप मॉडल से शहरों का विकास अधिक व्यवस्थित तरीके से होगा. इससे लोगों को बेहतर जीवनशैली मिलेगी और शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा. सरकार का लक्ष्य पटना समेत बिहार के शहरों को स्मार्ट, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाना है. कोचिंग हब और नई टाउनशिप की योजना को इसी दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है.

Also Read: ‘उज्जैनी से मिलने से रोका तो उसका अपहरण करा देंगे’, तेजप्रताप पर जबरन घर में घुसने का आरोप, जानिए FIR में क्या-क्या?

Previous article भरत तिवारी एनकाउंटर मामले का संज्ञान लें मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने उठाई मुआवजा और न्याय की मांग
Next article पलामू: मेदिनीनगर सब्जी मार्केट क्षेत्र में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान 
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel