[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना शहर में 1200 वॉट की 35 नए हाई मास्ट लाइट लगेंगे, सुरक्षा व रोशनी होगी मजबूत, नगर निगम से मिली मंजूरी

पटना शहर में 1200 वॉट की 35 नए हाई मास्ट लाइट लगेंगे, सुरक्षा व रोशनी होगी मजबूत, नगर निगम से मिली मंजूरी

0
पटना शहर में 1200 वॉट की 35 नए हाई मास्ट लाइट लगेंगे, सुरक्षा व रोशनी होगी मजबूत, नगर निगम से मिली मंजूरी
हाई मास्ट लाइट

Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट)
राजधानी की रात की रोशनी व सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पटना नगर निगम 30 वार्डों के 35 स्थानों पर नए हाई मास्ट लाइट लगाने जा रहा है. इस योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. इसके इंस्टॉलेशन के लिए नगर निगम ने मंजूरी दे दी है.

प्रत्येक हाई मास्ट लाइट की ऊंचाई 12.5 मीटर होगी और इसमें 6 फ्लड लाइटें लगेंगी. एक हाई मास्ट की कुल क्षमता 1200 वॉट होगी. सभी 35 लाइटों पर करीब 1.6 करोड़ रुपये की लागत आएगी. फिलहाल नगर निगम क्षेत्र में 166 हाई मास्ट लाइट पहले से कार्यरत हैं.

हुडको की CSR मद से लगेंगे हाई मास्ट लाइट

इन हाई मास्ट लाइटों को प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाया जाएगा, ताकि रात के समय आवागमन सुरक्षित हो सके और अंधेरे की समस्या कम हो. इससे ट्रैफिक संचालन भी बेहतर होगा और अपराध पर नियंत्रण में मदद मिलेगी. यह योजना HUDCO की सीएसआर मद के तहत पूरी की जा रही है. इसकी पहल पूर्व बांकीपुर विधायक व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की थी.

इन जगहों पर लगेगी हाई मास्ट लाइट

  1. यारपुर राजपूताना, अपूर्वा अपार्टमेंट चौराहा के पास, वार्ड 15
  2. जनता रोड बायपास चौराहा, वार्ड 16
  3. रामलखन महतो चौराहा, वार्ड 16
  4. जयप्रकाश नगर पटना गया मुख्य मार्ग, वार्ड 17
  5. पटना गया रोड, जीतेन्द्र हाउस के पास, वार्ड 18
  6. दयानंद हाई स्कूल, डॉ. सतीश तिवारी के पास, वार्ड 19
  7. बसावन पार्क टी-प्वाइंट के पास, वार्ड 21
  8. पंचमुखी हनुमान मंदिर, वार्ड 23
  9. बुद्धा कॉलोनी थाना चौराहा के पास, वार्ड 24
  10. राजापुर मछली मार्केट पेट्रोल पंप के पास, वार्ड 24
  11. श्रीकृष्ण नगर स्टेट बैंक चौराहा, वार्ड 25
  12. दक्षिण मंदिरी, सुरेश होटल के पास, वार्ड 26
  13. उत्तर मंदिरी, पुष्पांजलि अपार्टमेंट के पास, वार्ड 26
  14. लोदीपुर शक्ति मंदिर, न्यू पुलिस लाइन गेट, वार्ड 27
  15. एस.पी.वर्मा रोड, रानी सती मेडिकल स्टोर के पास, वार्ड 28
  16. बम्पर टोला मोड़, वार्ड 28
  17. सिंचाई विभाग कार्यालय, वार्ड 29
  18. विग्रहपुर सामुदायिक भवन, वार्ड 30
  19. 70 फीट रोड, केनरा बैंक चौराहा के पास, वार्ड 30
  20. आईओसी रोड, वार्ड 30
  21. पोस्टल पार्क चौराहा, वार्ड 31
  22. सुभाष पार्क, गांधी मैदान, वार्ड 37
  23. शिवालय चौराहा के पास शहीद राम गोविंद सिंह मंडल, वार्ड 38
  24. शांति मेडिकल चौराहा के पास, वार्ड 39
  25. लैंगरटोली चौराहा के पास, वार्ड 40
  26. दरियापुर राधे कृष्ण मंदिर चौराहा, वार्ड 42
  27. हवाई अड्डा पुराना निकास द्वार, वार्ड-04
  28. आशियाना मोड़, वार्ड-04
  29. सिटी स्कूल फील्ड चौक शिकारपुर, वार्ड 62
  30. चूड़ी मार्केट, नाला मार्केट टी पॉइंट, वार्ड 38
  31. विद्युत कार्यालय, दीदारगंज, वार्ड 72
  32. छोटी पहाड़ी, झंझरी के पास, वार्ड 56
  33. मुर्चा रोड माथनी चौराहा, वार्ड 69
  34. गायघाट के पास आईटीआई गुलजारबाग, वार्ड 53
  35. कंगन घाट, वार्ड 66

ALSO READ: दानापुर के सहयोग शिविर में लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें, पीएम आवास से लेकर राशन कार्ड तक के मामले पहुंचे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel